धमतरी

शादी घर में लगी आग, सामान सहित 70 हजार नगद जले, 5 लाख का नुकसान
10-May-2022 3:34 PM
शादी घर में लगी आग, सामान सहित 70 हजार नगद जले, 5 लाख का नुकसान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 10 मई।
सरसोंपुरी गांव में मनोज यादव के घर भीषण आग लग गई। इस आगजनी में बेटे के दहेज में आए टीवी, कूलर, फ्रिज, बर्तन सहित नगद 70 हजार रुपए जल गए। आग इतना तेजी से फैली कि घर पूरी तरह जल गया। लोगों ने जैसे-तैसे अपनी जान बचाई। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया।

अर्जुनी पुलिस के मुताबिक रविवार देर-रात यह घटना हुई है। सरसोपुरी में मनोज यादव के घर आग लग गई। शादी के बाद घर परिवार के लोग अपने कमरे में सो रहे थे। रात करीब 1 बजे आगजनी का पता चला, जब तक घर में रखा 6 क्विंटल धान, टीवी, फ्रिज, कूलर, बर्तन, कपड़े समेत अन्य सामान जल गये। शर्ट पेंट में रखी टिकावन की रकम करीब 70 हजार रुपये भी आग से जल गई। आगजनी के बाद अर्जुनी थाने में मामले की शिकायत की गई है।
अर्जुनी थाना प्रभारी गगन बाजपेयी ने बताया कि आगजनी की घटना हुई है, जिसमें करीब 5 लाख का नुकसान बताया जा रहा है। आग लगने का कारण अज्ञात है। पुलिस एफआईआर कर जांच कर रही है।

कोरोना जांच केंद्र गुजरा में लगी आग
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुजरा की पुरानी बिल्डिंग पर संचालित कोरोना जांच केंद्र में 9 मई की रात करीब 8 बजे आग लग गई। आगजनी से वहां रखे टेबल, आलमारी व कई दस्तावेज जलकर खाक हो गई। आगजनी के बाद जब कवेलू वाले पुरानी बिल्डिंग से धुंआ और आग जब लोगों ने देखा तो हडक़ंप मच गया। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने अस्पताल प्रबंधन को दी। आग बुझाने ग्रामीण एकत्र हुए। वहीं कुछ ग्रामीणों की मदद से फायर बिग्रेड को जानकारी दी गई। आगजनी की खबर पर फायर बिग्रेड टीम पहुंची और पानी का छिडक़ाव कर आगजनी पर काबू पाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुजरा की बिल्डिंग कवेलू वाला था। कोरोना काल में इसे कोरोना जांच केंद्र बनाया गया था।
सीएमएचओ डॉ. डीके तुर्रे ने बताया कि पुरानी बिल्डिंग होने के कारण यहां कुछ पुरानी टेबल, आलमारी व दस्तावेज था, जो बेकार पड़ा हुआ था।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news