बालोद

भाजपा जिला कार्यालय के लिए संगठन ने खरीदी जमीन
10-May-2022 8:21 PM
भाजपा जिला कार्यालय के लिए संगठन ने खरीदी जमीन

जल्द बनेगा जिला भाजपा का अपना कार्यालय

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बालोद,  10 मई।
भाजपा जिला कार्यालय के लिए संगठन ने जमीन खरीदी। जल्द  जिला भाजपा का अपना कार्यालय बनेगा।  पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया।  भाजपा शासनकाल में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने बालोद को जिला बनाया। भाजपा संगठन के दृष्टिकोण से दुर्ग जिले से पृथक होकर भाजपा जिला बनी, तब से लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं को जिला कार्यालय कि लंबे समय से प्रतीक्षा रही।

जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत पवार के निरंतर प्रयासों से 9 मई को प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश भाजपा सह कोषाध्यक्ष नंदन जैन, जिला भाजपा प्रभारी केदारनाथ गुप्ता जी ने जिला भाजपा कार्यालय हेतु केंद्रीय नेतृत्व व प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जिला मुख्यालय बालोद पारस मुख्य मार्ग से लगे भूमि को जिला भाजपा कार्यालय हेतु क्रय कर रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी की जल्द ही भाजपा कार्यकर्ताओं को अपना जिला कार्यालय को मूर्त रूप में देखने का अवसर मिलेगा, जिसकी सूचना मिलते ही कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई।

जिला भाजपा बालोद के पदाधिकारी नेता व कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय नेतृत्व व प्रदेश नेतृत्व का आभार माना।  इस अवसर पर मुख्य रूप से  प्रीतम साहू ,किशोरी साहू, जिला उपाध्यक्ष राकेश छोटू यादव ,लोकेश श्रीवास्तव, प्रेम साहू, सुरेश निर्मलकर, कमलेश सोनी ,राजीव शर्मा, आदित्य पिपरे, जितेंद्र साहू, एकांत पवार,कमल पंपालिया ,संतोष कौशिक ,नरेंद्र सोनवानी, संजय साहू, गजेंद्र यादव, लोकेश साहू  आदि उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news