कोण्डागांव
पुलिस विभाग में तबादले
10-May-2022 9:32 PM
कोण्डागांव, 10 मई। पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी अनुसार कोण्डगांव जिले के पांच थानों के निरीक्षकों का पुलिस अधीक्षक दियांग पटेल ने तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया। इसी इकाई में पदस्थ पांच निरीक्षकों को प्रशासनिक कारणों से अगामी आदेश पर्यन्त अस्थायी तौर पर थानों में स्थानांतरण पद पर पदस्थ किया गया है।
इसी कड़ी में निरीक्षक भीमसेन यादव को अनंतपुर थाना से कोण्डगांव सिटी कोतवाली पदस्थ किया कोण्डगांव सिटी कोतवाली से निरीक्षक अर्चना धुरधंर का तबादला रक्षित केंन्द्र कोण्डगांव, निरिक्षक संजय सिन्दे का तबादल रक्षित केंन्द्र से अनंतपुर, निरीक्षक ओंकार दीवान का तबादला रक्षित केंन्द्र से थाना प्रभारी बड़ेडोगर, उप निरीक्षक विवेक पाण्डेय का तबादला रक्षित केंन्द्र से थाना धनोरा में हुआ।