महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 11 मई। मेंशन मजदूर संघ के लिए पांच लाख रुपए की लागत से सांस्कृतिक भवन का निर्माण कराया जाएगा। सोमवार को संघ के पदाधिकारियों की मांग पर संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने पांच लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। संसदीय सचिव की घोषणा पर संघ के पदाधिकारियों ने हर्ष जताया है।
सोमवार को मेंशन मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने संसदीय सचिव निवास पहुंचकर विनोद चंद्राकर से मुलाकात की। इस दौरान पदाधिकारियों ने बताया कि संघ की वार्ड 30 जय हिंद कॉलेज के पास जमीन है। जहां संघ के पदाधिकारियों ने सांस्कृतिक भवन व सभागार बनाने का निर्णय लिया है। जिस पर संसदीय सचिव ने पांच लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की।
राशि की घोषणा किए जाने पर मेशन मजदूर संघ के अध्यक्ष राधेश्याम धीवर, महामंत्री विनोद कुमार, कोषाध्यक्ष किशनलाल साहू, चोवा राम साहू, मन्नू लाल साहू, खुमान धीवर, अमरू राम साहू, बढ़ोत्तम साहू, फत्तेलाल, लालाराम साहू आदि ने हर्ष जताया है।