गरियाबंद

मिशन 2023 के लिए सभी कार्यकर्ता कमर कस लें- श्याम
11-May-2022 4:40 PM
मिशन 2023 के लिए सभी कार्यकर्ता कमर कस लें- श्याम

भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बूथ की मजबूती पर चर्चा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 11 मई।
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशाभाऊ ठाकरे के जन्म शताब्दी पर सभी शक्ति केंद्रों एवं सभी बूथों में भाजपा कार्य विस्तार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में फिंगेश्वर मंडल के पोखरा शक्ति केन्द्र में शक्ति केन्द्र स्तरीय बैठक आयोजित किया गया। जिसमें कार्य विस्तारक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता श्याम अग्रवाल शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बूथ की मजबूती को लेकर चर्चा की।

उन्होंने कहा कि मिशन 2023 के लिए हमारे सभी कार्यकर्ता अभी से जुट गए है। प्रदेश के सभी जिलों के मंडल, शक्तिकेन्द्र व बूथ पर जाकर पार्टी द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। केन्द्र सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने एवं प्रदेश की कांग्रेस सरकार की असफलता को बताने के लिए बूथ स्तर से लेकर शक्तिकेन्द्र व मंडलों में पार्टी के कार्य विस्तार योजना के तहत कार्यकर्ताओं के साथ जनता से सीधा संपर्क किया जा रहा है।

श्री अग्रवाल ने हर घर में जल, हर घर में पक्की छत हो, आत्मनिर्भर भारत का आह्वान, भारतीय टीके का आविष्कार ऐसी तमाम केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया। श्याम अग्रवाल ने कहा कि केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से आम जनता एवं किसान जहां खुशहाल हो रहा है। वहीं प्रदेश सरकार की वादाखिलाफी के चलते किसान, बेरोजगार युवा, महिलाएं एवं आम जनता अपने आप को ठगा महसूस कर रही है।

अंत में श्री अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश के बूथों को मजबूती का सकारात्मक प्रतिसाद 2023 के विधानसभा में हमें देखने को मिलेगा। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने बूथों की मजबूती को लेकर लगातार कार्य कर रहे है। हमें अपने हर बूथ को मजबूत करना है तथा आने वाले 2023 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की भ्रष्ट और कमीशनखोर सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकना है।

इस अवसर पर शक्ति केन्द्र के संयोजक सुबोध साहू, साईबर विस्तारक राजेश परमार, प्रभारी सेवक बंजारे, मंडल महामंत्री मिंजून साहू, बुथ अध्यक्ष राजकुमार साहू, मुकेश साहू, सोमनाथ यादव, बोधन साहू, गणेश्वर साहू, दौलत राव, कनेश्वर यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news