महासमुन्द
महासमुंद, 12 मई। राष्ट्रीय राजमार्ग 53 सिंघुपाली के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक साइकिल में सवार था और ड्यूटी करने हाइवे कैंप ग्राम सिंघुपाली जा रहा था। उसी समय हादसा हुआ। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार ग्राम गड़बेड़ा थाना पिथौरा निवासी जनक राम यादव पिता बृजलाल यादव होंडा कंपनी के हाइवे कैंप ग्राम सिंघुपाली में रात को चौकीदारी का काम करता था।
जानकारी अनुसार वह परसों मंगलवार को अपनी साइकिल से कैंप जाने के लिए निकला था। काफ ी देर होने के बाद भी जब जनक कैंप नहीं पहुंचा तो कर्मचारियों ने उसके बेटे जयप्रकाश यादव से फ ोन पर संपर्क किया। जयप्रकाश ने कर्मचारियों को बताया कि वह ड्यूटी में जाने के लिए साइकिल से निकले हैं। इसके बाद जयप्रकाश अपने पिता जनक को ढूंढने के लिए निकला तो देखा कि एनएच. 53 रोड ग्राम सिंघुपाली के पास उसके पिता जनक राम यादव खून से लथपथ सडक़ में मृत अवस्था में पड़े थे। जनक के सिर में गंभीर चोट आने के कारण उसकी मौत हो गई थी।