महासमुन्द

भाजपा के प्रति निष्ठा रखने वालों का भाजपा प्रवेश कराया
12-May-2022 3:52 PM
भाजपा के प्रति निष्ठा रखने वालों का भाजपा प्रवेश कराया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 12 मई।
कुशाभाऊ ठाकरे जन्म शताब्दी कार्य विस्तार योजना के अंतर्गत शक्ति केंद्र परसदा खट्टी में पूर्व विधायक डॉ विमल चोपड़ा ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने भाजपा के प्रति निष्ठा रखने वाले लोगों का भाजपा प्रवेश कराया। आयोजित बैठक में कार्यकर्ता एवं नागरिकों को संबोधित करते हुए डॉ विमल चोपड़ा ने कहा कि कार्यकर्ता उन हितग्राहियों से संपर्क करें जिन्हें प्रधानमंत्री आवास, उज्जवला, गैस, शौचालय, जल जीवन मिशन, घर.घर विद्युतीकरण योजना, कोवीड काल में नगद सहायता, किसान सम्मान निधि, आदि केंद्रीय योजनाओं का लाभ मिला है। उन्हें भारतीय जनता पार्टी से जोडऩे का काम करें।

डॉक्टर चोपड़ा ने अपने उद्बोधन में कहा कि कांग्रेस की सरकार ने बुजुर्गों की तीर्थ यात्रा योजना, मजदूरों की सहायता योजना को समाप्त कर दिया है। प्रधानमंत्री आवास की राशि केंद्र द्वारा 75 प्रतिशत जमा करने के बावजूद राज्य सरकार पिछले 2 वर्षों से अपने हिस्से की 25 प्रतिशत राशि जमा नहीं कर रही है। जिसके कारण 11 लाख छत्तीसगढिय़ा प्रधानमंत्री आवास से वंचित हो गए हैं। अनेक लोग जिन्होंने पंचायत के आश्वासन पर अपना मकान तोड़ दिया एवं कर्ज लेकर अधूरा मकान बनाया। आज वे कर्जदार एवं आवासहीन होकर भटक रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने मिनी आपातकाल लागू कर धरना प्रदर्शन पर बंधन डालकर लोकतंत्र की हत्या की है। बैठक में लोगों ने जल जीवन मिशन की राशि केंद्र द्वारा भेज दिए जाने के पश्चात भी गांव में योजना का क्रियान्वयन ना होने पर राज्य सरकार एवं स्थानीय विधायक के प्रति आक्रोश जाहिर किया। बैठक में स्वयं लोगों ने उत्साह के साथ भाजपा में शामिल होने की घोषणा की जिसमें महिला प्रतिनिधि दामिनी ध्रुव, नेहा सिन्हा, देवबती ध्रुव, नंदनी ध्रुव, भानमती राजपूत, पुणे बाई साहू, गंगा ध्रुव, जमुना बरिहा, सविता ध्रुव, भुनेश्वरी ध्रुव, सुखयारीन सिन्हा, संतोष ध्रुव, कृपा, लोकेश्वर सेन, लिलेश तांडे, उधो यादव, घनश्याम, नंद कुमार तांडे, पलटन ध्रुव, नरोत्तम ध्रुव, कृष्णा साहू शामिल हैं। इन सभी का स्वागत भाजपा का दुपट्टा पहना कर किया गया। बैठक में भारतीय जनता पार्टी शक्ति केंद्र प्रभारी टीकम देवांगन, भाजयुमो ग्रामीण मंडल महामंत्री साइबर एवं विस्तारक प्रवीण चंद्राकर, बूथ संयोजक लक्ष्मण ध्रुव, गोवर्धन सिन्हा, माखन सिन्हा पूर्व जनपद सदस्य एडॉ भरत साहू, दिलेश्वर साहू आदि उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news