राजनांदगांव

जान से मारने के आरोप में घिरे कांग्रेस नेता सिन्हा
13-May-2022 12:47 PM
जान से मारने के आरोप में घिरे कांग्रेस नेता सिन्हा

विवादों से पीछा नहीं छूट रहा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 13 मई।
छुरिया के कांग्रेस नेता तरूण सिन्हा पर एक परिवार ने जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते पुलिस में शिकायत की है। पिछले कुछ दिनों से अवैध रेत तस्कर के मामले में भी तरूण सिन्हा पर कई संगीन आरोप लगे हैं। अब एक परिवार को धमकाने के मामले में एक नए विवाद से इनका नाम जुड़ गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक छुरिया क्षेत्र के उत्तम साहू और भुवन साहू ने लिखित शिकायत में पुलिस के समक्ष तरूण सिन्हा के द्वारा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। जिसमें पीडि़तों ने दो नकाबपोश बाईक सवार को सिन्हा के कहे अनुसार काम नहीं करने पर सबक सिखाने और जान से मारने की धमकी दी है। थाने में पहुंचे पीडि़तों ने पुलिस से अपनी जान का खतरा बताया है।

मिली जानकारी के मुताबिक अवैध रेत तस्करी के मामले में साहू परिवार के युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया था, तब गिरफ्तार युवक और परिवार ने तरूण सिन्हा को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया था। सिन्हा पर षडयंत्र के तहत जेल भेजने का भी आरोप लगा था। पीडि़त परिवार ने बकायदा राजनांदगांव पे्रेस क्लब में मीडिया से पत्रकारवार्ता में सिन्हा के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी। अब थाना में जान से मारने की धमकी की शिकायत से सिन्हा विवादों में फंस गए हैं। बताया जा रहा है कि 8 मई की सुबह पेट्रोल पंप से लौट रहे पीडि़तों को अज्ञात नकाबपोश ने मोटर साइकिल रोककर तरूण सिन्हा के अनुसार काम करने की धमकी दी। पूरे मामले में पीडि़तों ने पुलिस को जानकारी में  यह भी बताया कि तरूण सिन्हा द्वारा लगातार फोन पर गाली-गलौज और धमकी दी जा रही है। संबंधित फोन नंबर की फोटोकापी भी शिकायत के साथ पिता-पुत्र ने पुलिस को सौंपी है। भविष्य में किसी भी तरह के हादसे के लिए पीडि़तों ने सिन्हा को ही दोषी ठहराने की जानकारी भी दी है।

इस संबंध में आरोप में घिरे तरूण सिन्हा ने ‘छत्तीसगढ़’  से कहा कि शिकायतकर्ताओं का आरोप बेबुनियाद है, क्योंकि 4-5 दिन से वह उड़ीसा में है। ऐसे में धमकी देने का सवाल नहीं उठता। उन्होंने कहा कि उनकी राजनीतिक छवि को दुर्भावनावश धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news