महासमुन्द

हादसे में सास-बहू क़ी मौत
13-May-2022 2:36 PM
हादसे में सास-बहू क़ी मौत

महासमुंद, 13 मई। सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम लंबर की रहने वाली दो महिलाओं की सडक़ हादसे में मौत हो गई। दोनों रिश्ते में सास-बहू हैं।
दोनों कल अल सुबह तेंदूपत्ता तोडऩे के लिए जंगल की ओर जा रहे थे। उसी समय अज्ञात वाहन ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे दोनों की मौत हो गई। इस घटना से गांव में शोक की लहर है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ  मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम लंबर निवासी आलिया बाई पटेल पति वेद राम पटेल 35 साल एवं उसकी सास राम बाई पति श्याम लाल दोनों तेंदूपत्ता तोडऩे के लिए अल सुबह 4 से 5 के बीच घर से निकले थे। दोनों जैसे ही साजापाली चौक के पास पहुंचे, अज्ञात वाहन ने दोनों को कुचल दिया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news