धमतरी

शॉर्ट सर्किट से लगी घर में आग, 3 लाख नकद सहित 9 लाख का सामान जला
13-May-2022 3:10 PM
शॉर्ट सर्किट से लगी घर में आग, 3 लाख नकद सहित 9 लाख का सामान जला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 13 मई।
भखारा स्थित एक गांव में शॉर्ट सर्किट की वजह से एक किसान के घर में भीषण आग लग गई। आग की लपटे इतनी तेजी से फैली कि घर में रखा 12 लाख का सामान, नकद कुछ बचा नहीं पाए। ग्रामीणों ने पीडि़त परिवार के खाने, पीने के अलावा ठहरने की व्यवस्था की है।

घटना भखारा के जोरातराई (अ) की है। कैलाश राम साहू के घर के ऊपर से बिजली तार गुजरा है। 11 मई की रात करीब 8 बजे शॉर्ट सर्किट हुआ। चिंगरी निकली और कवेलू के मकान में गिरी। कुछ समय बाद धुंआ उठने लगी। देखते ही भीषण आग का रूप लिया। आग भभकने लगी। आसपास के लोगों ने बाल्टी, बर्तन सहित में पानी लाकर आग बुझाने की कोशिश की। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत बाद आग पर काबू पाया। पीडि़त किसान कैलाश साहू ने बताया कि आग से 12 लाख का नुकसान हो गया। घर में रखा नकद 3 लाख सहित गहने, सोफा सेट, टीवी कूलर, राशन मिलाकर 9 लाख का सामान जल किया। साथ ही बच्चों की मार्कशीट, अन्य दस्तावेज भी जल गए। घटना की जानकारी भखारा पुलिस को दी गई।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news