दुर्ग

साहू संघ के पदाधिकारियों ने ली शपथ
13-May-2022 3:23 PM
साहू संघ के पदाधिकारियों ने ली शपथ

गृहमंत्री ने पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 13 मई।
तहसील साहू संघ दुर्ग शहर के नव निर्वाचित/मनोनीत पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह 8 मई को स्थानीय साहू सदन केलाबाड़ी में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के मुख्य आतिथ्य एवं अध्यक्ष राजेश साहू की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। अतिविशिष्ट अतिथि के रूप दीपक ताराचंद साहू पूर्व अध्यक्ष हस्तशिल्प विकास बोर्ड, राजेन्द्र साहू महामंत्री प्रदेश कांग्रेस कमेटी, विशिष्ट अतिथि रागिनी साहू उपाध्यक्ष जिला साहू संघ दुर्ग, दिव्या कलिहारी संयोजिका महिला प्रकोष्ठ जिला साहू संघ दुर्ग, दिनेश साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ पाटन, पुसऊ राम साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ दुर्ग (ग्रामीण), श्यामलाल साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ धमधा उपस्थित थे।

अतिथियों के स्वागत पश्चात तहसील साहू संघ दुर्ग शहर के निवृत्तमान अध्यक्ष रामखिलावन साहू ने अपने त्रिवार्षिक कार्यकाल में किये गये विभिन्न कार्यों एवं योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान किए।
वर्ष 2022-25 के त्रिवार्षिक कार्यकाल के लिए नवनिर्वाचित अध्यक्ष पोषण साहू, उपाध्यक्ष द्वय विजय कुमार चौधरी, अनुसुईया साहू, महिला प्रकोष्ठ संयोजिका श्रीमती अनिता साहू, युवा प्रकोष्ठ संयोजक कुलेश्वर प्रसाद साहू, मनोनीत कार्यकारी अध्यक्ष गौकरण हिरवानी, उपाध्यक्ष प्रहलाद साहू, श्रीमती चंद्रिका साहू, संगठन सचिव दिलीप साहू प्रचार सचिव द्वारिका साहू, किशोर साहू एवं सचिव झालाराम साहू ने शपथ ग्रहण किया।

कार्यक्रम में जिला साहू संघ दुर्ग के कार्यकारी अध्यक्ष यतीश साहू, संगठन सचिव देवेन्द्र साहू, जय प्रकाश साहू, उपाध्यक्ष नंदलाल साहू, मंजू साहू, योगराम साहू, दिलीप साहू, नरेश साहू, सुनीता साहू, क्षमा साहू, परिक्षेत्रीय अध्यक्ष बोरसी रोहित साहू, पटरीपार मन्नू साहू, जयंती साहू,  डी.आर. साहू, केदार साहू, बघेरा राकेश भारती, दीपक साहू, जमुना साहू, गायत्री साहू, प्रेमलता साहू, डॉली साहू, इंद्राणी साहू, शशि द्वारिका साहू, चमेली साहू, कुमारी राकेश भारती उपस्थित थे. अतिथिगण को शाल, श्रीफल, मोमेन्टो व पूर्व पदाधिकारियों को स मान पत्र व गमछा भेंट कर स मानित किए।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news