बलरामपुर

छठ घाट निर्माण के लिए भूमिपूजन
13-May-2022 8:40 PM
छठ घाट निर्माण के लिए भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलरामपुर, 13 मई।
आज सनातन सेवा समिति बलरामपुर के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य, नगरवासी के साथ नपाध्यक्ष सुंदरमनी मिंज, उपाध्यक्ष नवीन गुप्ता एवं समस्त पार्षदों की मौजूदगी में छठ घाट निर्माण को लेकर भूमिपूजन किया गया।

ज्ञात हो कि बलरामपुर जिला मुख्यालय स्थित मां सेंदुर नदी तट पर लंबे समय से छठ घाट निर्माण की मांग शहरवासियों के द्वारा की जा रही थी। आज नगर पालिका बलरामपुर के अध्यक्ष सुंदरमनी मिंज ने अपने मद से छठ घाट निर्माण के लिए 15 लाख की स्वीकृति प्रदान की।
 
सनातन सेवा समिति के अध्यक्ष दिलीप सोनी ने  बताया कि सनातन सेवा समिति के सदस्य के साथ मिलकर लगातार छठ घाट निर्माण को लेकर जनप्रतिनिधियों से निर्माण कराने की मांग की थी। कई वर्षों की मांग आज पूरी हो गई है। आस्था का महापर्व छठ पर्व में बड़ी संख्या में सिंदूर नदी तट पर श्रद्धालु जुटा करते हैं। छठ घाट नहीं होने की वजह से श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का भी सामना करना पड़ता था लेकिन अब श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

सनातन सेवा समिति के अध्यक्ष ने बताया कि भूमिपूजन संपन्न हो चुका है। छठ घाट निर्माण के लिए लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत राशि आयेगी। इसको लेकर हम सभी लगातार प्रयासरत है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों का सहयोग मिले।

अध्यक्ष दिलीप सोनी के द्वारा 1 लाख रुपए निर्माण कार्य में देने की सहमति प्रदान की है। छठ घाट निर्माण कराने को लेकर नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष नवीन गुप्ता ने भी छठ घाट निर्माण के लिए 51 हजार रुपए पार्षद वार्ड क्रमांक 11 सलीम खान के द्वारा 5 हजार 100 रुपये, वार्ड क्रमांक 7 के पार्षद दुर्गा देवी पति अशोक गुप्ता के द्वारा 51 हजार, वार्ड क्रमांक 9 के पार्षद प्रवीण गुप्ता के द्वारा 1 लाख 11 हजार रुपये, विधायक प्रतिनिधि विनोद तिवारी की तरफ से 1 लाख रुपये, वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद आशा तिवारी की तरफ से 11 हजार रुपये, वही बलरामपुर के पत्रकार आफताब आलम ने भी 11 हजार की सहयोग राशि के रूप में सनातन सेवा समिति को प्रदान की है।

भूमिपूजन के अवसर पर बलरामपुर के वरिष्ठ एवं भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल कृष्ण मिश्रा, श्याम बिहारी पाठक, छोटे लाल गुप्ता, विनोद गुप्ता, अजय गुप्ता बिहारी पाल, मनीष सिंह, परम मिंज, विनोद गुप्ता प्रवीण कर, जितेंद्र तिवारी रमेश तिवारी,सुदेश्वर तिवारी, धुरंधर तिवारी, अंजुम अंसारी, अशोक गुप्ता, श्याम गुप्ता, अमित चौरसिया, अमित सोनी, विकास मालाकार, संजीत सिंह, संजय खाखा, वं बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news