राजनांदगांव

16 को भाजपा का जेल भरो आंदोलन
15-May-2022 5:16 PM
16  को भाजपा का जेल भरो आंदोलन

नेताओं के साथ कार्यकर्ता भी देंगे गिरफ्तारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 15 मई।
भूपेश सरकार द्वारा आंदोलन की अनुमति पर बनाए गए 19 अलोकतांत्रिक नियमों के खिलाफ भाजपा ने युद्ध स्तर पर मोर्चा खोलते 16 मई को प्रदेश स्तर पर जेल भरो आंदोलन का शंखनाद किया है। जिला स्तर पर होने वाले इस प्रदर्शन में भाजपा ने मंडल स्तर पर अपने कार्यकर्ताओं को बैठकों के माध्यम से सजग करने के बाद अब जेल भरो आंदोलन के लिए वृहद स्तर पर विरोध प्रदर्शन की तैयारियां शुरू कर दी है।

मीडिया सेल के अनुसार उक्त आंदोलन में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, सांसद संतोष पांडे, वरिष्ठ भाजपा नेता खूबचंद पारख, लीलाराम भोजवानी, अशोक शर्मा के अलावा भाजपा के सभी पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, वर्तमान एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, वर्तमान व पूर्व जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य सहित सभी मंडल स्तर के कार्यकर्ता, निर्वाचित जनप्रतिनिधि गण, मोर्चा व प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता तथा बूथ स्तर के सक्रिय कार्यकर्ता शामिल होंगे।

जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव ने बताया कि 16 मई को महावीर चौक के पास स्थित और ओवरब्रिज के नीचे दोपहर एक बजे भाजपा कार्यकर्ता एकत्र होकर सरकार के खिलाफ  आंदोलन का बिगुल फूंकेंगे और शाम 4 बजे अपनी गिरफ्तारियां देंगे। जिला महामंत्री सचिन बघेल और दिनेश गांधी ने जिले के सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं को इस आंदोलन में भाग लेने का आह्वान किया है ।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news