रायपुर

बोरिया खुर्द में सौ करोड़ से अधिक की जमीन पर अवैध कब्जा?
15-May-2022 5:40 PM
बोरिया खुर्द में सौ करोड़ से अधिक  की जमीन पर अवैध कब्जा?

कांग्रेस ने राजस्व अफसरों पर भू माफियाओं से मिलीभगत का लगाया आरोप

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 15 मई।
शहर के बाहरी इलाके बोरिया खुर्द के आसपास बड़े पैमाने पर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा हो रहा है। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने आरोप लगाया कि राजस्व अधिकारियों की भू माफियाओं के साथ मिली भगत के चलते अवैध कब्जा हुआ है। करीब सौ करोड़ से अधिक की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा किया गया है।

रायपुर दक्षिण के कांग्रेस प्रत्याशी, और महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने इस सिलसिले में कलेक्टर सौरभ कुमार से शिकायत भी की थी। कलेक्टर ने जांच टीम भी बनाई थी। जिसमें कई जगहों पर अवैध कब्जा होने की पुष्टि हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि भू माफियाओं ने वहां पर गौठान, गार्डन, और सामाजिक भवनों के निर्माण के बाद बची जमीन को प्लाटिंग कर बेच दिया।

इसमें राजस्व अधिकारियों की भूमिका भी रही है। उन्होंने तत्काल अवैध कब्जा हटाने की मांग की है अन्यथा लोग विरोध प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे।  
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news