रायपुर

बुद्ध पूर्णिमा पर बघेल, उइके की शुभकामनाएं
15-May-2022 5:41 PM
बुद्ध पूर्णिमा पर बघेल, उइके की शुभकामनाएं

रायपुर, 15 मई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राज्यपाल अनुसुइया उइके ने सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सभी बौद्ध धर्मावलम्बियों सहित प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। अपने-अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा है कि महात्मा बुद्ध ने लोगों को अहिंसा, समानता और विश्व बंधुत्व का संदेश दिया। उनकी शिक्षा को विदेशों में भी लागों ने अपनाया और लाखों अनुयायी उनके दिखाये मार्ग पर चल कर देश-दुनिया को शांति का संदेश दे रहे हैं। श्री बघेल ने कहा कि गौतम बुद्ध के उपदेश हर परिस्थिति और काल में प्रासंगिक हैं। उनकी दी गई शिक्षा हमें संयम से आगे बढऩे का संदेश देती है।

राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा है कि भगवान बुद्ध ने प्रेम, करूणा एवं अहिंसा की भावना को सर्वोपरि मानते हुए पूरे विश्व को नई राह दिखाई। उन्होंने कहा कि आज भी भगवान बुद्ध की  शिक्षा प्रासंगिक है।  उन्होंने आग्रह किया कि समाज में सामाजिक सद्भाव और बंधुत्व कायम रखने के लिए भगवान बुद्ध के आदर्शों को अपनाते हुए उनके बताए हुए रास्ते पर चलें।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news