कोण्डागांव
बड़़ेबेंदरी के पारंपरिक वार्षिक मेले 8 गांव के देवी-देवता हुए शामिल
15-May-2022 10:25 PM
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 15 मई। विकास खण्ड कोण्डागांव अर्तगत ग्राम पंचायत बड़़ेबेंदरी में पारंम्परिक वार्षिक मेला का आयोजन किया गया। बड़़ेबेंदरी वार्षिक मेले में क्षेत्र के कुल 8 गांव के देवी देवता शामिल हुए, वहीं सभी देवी देवताओं का स्वागत के साथ सम्मान किया गया। यहां एक साथ सभी देवी देवताओं को मेले का परिक्रमा कराया गया और एक जगह सभी देवी देवता अपनी अपनी देवी शक्ति का प्रदर्शन कराया गया।
सरपंच संजय उईके ने कहा कि, बड़़ेबेंदरी में 2 वर्षो से कोरोना के चलते मेला नही हो पाया था, इस कारण मेला में लोगों का भारी उत्साह देखा गया। रात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत ओडिय़ा नाचा का आयोजन किया गया, जहां क्षेत्र के जनपद सदस्य सुरेश देवांगन, विष्णु राम कश्यप, तिजू देवांगन, सूकचंद कश्यप, जयराम कश्यप आदि शामिल हुए।