बस्तर

भाजपा का जेल भरो आंदोलन कल
15-May-2022 10:34 PM
भाजपा का जेल भरो आंदोलन कल

भूपेश सरकार ने लगाया अघोषित आपातकाल - रूपसिंह
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 15 मई।
प्रदेश कांग्रेस सरकार द्वारा नया सर्कुलर जारी कर सभी निजी, सार्वजनिक, धार्मिक, राजनीतिक व अन्य संगठनों द्वारा प्रस्तावित आयोजन, कार्यक्रम, धरना प्रदर्शन, रैली आदि पर रोक लगाने के आदेश को भारतीय जनता पार्टी ने काला कानून करार दिया है। छत्तीसगढ़ में जबरिया थोपे जा रहे आपातकाल के विरोध में प्रदेश व्यापी आह्वान पर भाजपा कल 16 मई को जेल भरो आंदोलन का शंखनाद करेगी। जिला मुख्यालय जगदलपुर में माई दंतेश्वरी के मंदिर के सामने टाउनक्लब मैदान से भाजपा कार्यकर्ता दोपहर 12 बजे रैली निकालकर कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे व गिरफ्तारियां देंगे।

भाजपा के विरोध प्रदर्शन व जेल भरो आंदोलन के संबंध में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का प्रतिनिधि मण्डल शनिवार को कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक से मिला था। भाजपा जिलाध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी ने बताया कि कांग्रेस की भूपेश सरकार ने जनता व विपक्ष की आवाज दबाने के लिए छत्तीसगढ़ को अघोषित आपातकाल के दिशा में ढकेल दिया है। रैली, धरना प्रदर्शन, आंदोलन जैसे विरोध के स्वरूप को कुचलने के लिए प्रदेश कांग्रेस सरकार ने 18 बिंदुओं का नया सर्कुलर जारी किया है। कांग्रेस सरकार की कुमंशा जन संगठनों के विरोध प्रदर्शन, विपक्ष की आवाज व अभिव्यक्ति की आजादी को रोकने की है। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा लाये गये ऐसे काले कानून का पुरजोर विरोध करती है।

प्रदेश संगठन के आह्वान पर 16 मई को समूचे छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता कांग्रेस द्वारा लाये गये अघोषित आपातकाल के विरोध में अपनी गिरफ्तारियां देंगे और जेल भरो आंदोलन का आगाज़ करेंगे। श्री मण्डावी ने कहा कि बस्तर जिले के सभी 11 मण्डलों से कार्यकर्ता जिला मुख्यालय में होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने पहुंच रहें हैं। जहां रैली निकालकर कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news