धमतरी

रविवार शाम को गरज-चमक के साथ बारिश, ओले गिरे, आज सुबह से छाये रहे बादल
16-May-2022 2:45 PM
रविवार शाम को गरज-चमक के साथ बारिश, ओले गिरे, आज सुबह से छाये रहे बादल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी,  16 मई।
जिले में रविवार दोपहर को तापमान 42 डिग्री रहा, लेकिन देर-शाम मौसम बदला। गरज-चमक के साथ अंधड़ चली। हल्की बारिश हुई। दुगली क्षेत्र में अंधड़, बारिश के साथ करीब 10 मिनट तक ओले गिरे। रातभर बिजली कडक़ी। सुबह 6 बजे तक बूंदाबांदी होती रही। इसके बाद दिनभर धूप-छांव का सिलसिला चलता रहा।

रविवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा। इस मौसम में रात का पारा पहली बार 28 डिग्री के पार हुआ है। रातभर धमतरी सहित कुरूद, नगरी, मगरलोड ब्लॉक में आंधी-तूफान चला। करीब 30 से 40 किमी/घंटे की गति से हवा चलती रही। कई जगह फ्लैक्स भी उड़ गए है। नगरी व मगरलोड क्षेत्र में कुछ जगह पेड़ गिरे है। हालांकि इससे किसी तरह की समस्या नहीं हुई है।

खाड़ी में बना यह सिस्टम
एक उत्तर-दक्षिण द्रोणिका बिहार से दक्षिण तमिलनाडु तक, उत्तर छत्तीसगढ़, विदर्भ, तेलंगाना और अंदरूनी कर्नाटक होते हुए 1.5 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। एक पूरब-पश्चिम द्रोणिका बिहार से मध्य असम तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news