महासमुन्द

विश्व कल्याण-विश्व शांति-वातावरण शुद्धि के लिए गायत्री शक्तिपीठ में भव्य यज्ञ
16-May-2022 4:10 PM
विश्व कल्याण-विश्व शांति-वातावरण शुद्धि के लिए गायत्री शक्तिपीठ में भव्य यज्ञ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 16 मई।
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री शक्तिपीठ महासमुंद द्वारा संपूर्ण जिले में गृहे गृहे गायत्री यज्ञ एवं उपासना अभियान का प्रथम चरण कल 15 मई को संपन्न हुआ। इस क्रम में गायत्री परिवार महासमुंद द्वारा संपर्क अभियान चलाया गया। जिसमें नगर, गांव एवं घरों में पहुंचकर यज्ञ पद्धति एवं उपासना से लोगों को अवगत कराया गया। साथ ही उन्हें सरल एवं संक्षिप्त हवन विधि का प्रशिक्षण भी दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सम्पूर्ण महासमुंद जिले में 15 हजार घरों में यज्ञ संपन्न हुआ। महासमुंद नगर में लगभग 1000 घरों में एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 200 घरों में यज्ञ संपन्न हुआ। घरों में यज्ञ संपन्न कराने के लिए पुरोहितों को दायित्व भी दिया गया था। आज 16 मई बुद्ध पूर्णिमा पर भव्य गायत्री यज्ञ का यह क्रम जारी है।  
इस यज्ञ में शेष बचे घरों, ग्रामीण क्षेत्रों के लोग शामिल होंगे। गायत्री उपासिका सरला कोसरिया का कहना है कि सूर्य संपूर्ण ब्रह्मांड को पोषण देता है। अत: यह सब का उपास्य है। सबसे शक्तिशाली प्रभाव कारी मंत्र प्राचीन ऋषि, मुनि संतों, ग्रंथों, वेद, उपनिषद् आदि द्वारा प्रतिष्ठित तथा आज के वैज्ञानिकों द्वारा भी प्रमाणित है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news