रायपुर
रविवि के कर्मचारी कल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर
16-May-2022 5:56 PM
रायपुर, 16 मई। रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कर्मचारी अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर कल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने वाले हैं। कर्मचारी संगठन द्वारा फिर से मांग पत्र तैयार किया गया है। जिसमें सातवें वेतनमान के चौथे किस्त के एरियर्स की भुगतान की मांग को लेकर रविवि के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। कर्मचारी संघ ने हड़ताल को लेकर जानकारी में बताया कि रविवि कर्मचारियों पहले भी अपनी मांगों को लेकर एक दिवसीय काम बंद कर विश्वविघालय परिसर में हड़ताल रहे हैं। विभाग द्वारा आश्वासन दिये जाने और कॉलेजों में परीक्षा के देखते हुए वापस कार्यालय काम पर लौट आए थे। जिसके बाद विभाग के द्वारा संज्ञान में नही लिया गया। रविवि के कर्मचारी अपनी दस सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने वाले हैं।