गरियाबंद

भाजपाई ने दी गिरफ्तारी, रिहाई
17-May-2022 2:34 PM
भाजपाई ने दी गिरफ्तारी, रिहाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबंद, 17 मई।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश भर में सोमवार को जेल भरो आंदोलन के तहत गरियाबंद जिला भाजपा के नेतृत्व में स्थानीय गांधी मैदान में धरना प्रदर्शन के बाद भाजपाईयों ने अस्थाई जेल में गिरफ्तारी दी, बाद में मुचलका पर रिहा किया गया।
सोमवार को स्थानीय गांधी मैदान में धरना प्रदर्शन के मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व सांसद चंदूलाल साहू उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के पूर्व कांग्रेस सरकार काला कानून वापस लो के जमकर नारे लगवाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार लागू किए गए काला कानून एक पूर्व नियोजित फरमान कहा जा सकता है, कांग्रेस सरकार अब समझ गई है कि छत्तीसगढ़ की जनता अपने आप को ठगा महसूस कर रही है, क्योंकि प्रदेश सरकार हर क्षेत्र में असफल साबित हुआ है। उन्हें महसूस होने लगा है की जनता आने वाले समय में धरना प्रदर्शन रैली सत्याग्रह का प्रदर्शन होने वाला है, इसीलिए 19 बिंदुओं का काला कानून लागू किया, ताकि जिला प्रशासन से रैली धरना प्रदर्शन की अनुमति दौरान किसी एक शर्त पूरा नहीं होने पर शर्तो का उलंघन दौरान जेल में डाला जा सकता है।

श्री साहू ने कांग्रेस सरकार पर प्राहार करते हुए कहा कि अंग्रेजों द्वारा लागू किए रोलिंग एक्ट से तुलना करते हुए, 1975 आपात काल को याद किया उन्होंने कहा कि कांग्रेसयों की संस्कृत बन गई है, कोई भी आवाज उठाए तो उसे दबाया जा सके।
वही धरना प्रदर्शन में उपस्थित सभा को पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय,  प्रदेश किसान मोर्चा प्रभारी संदीप शर्मा, पूर्व विधायक गोवर्धन सिंह मांझी व महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री विभा अवस्थी, पूर्व जिप अध्यक्ष श्वेता शर्मा, भी संबोधित किया।

धरना प्रदर्शन बाद जेल जाने के लिए जोश के साथ आगे निकले कि पुलिस बल द्वारा लगाए जाए बेरीकेट पर पुलिस बल व भाजपा कार्यकर्ताओं का जम कर झुमझटकी कुछ देर तक बेरीकेट तोडऩे का प्रयास किए गया, अंत में बनाए जाए अस्थाई जेल में गिरफ्तारी दी बाद में मुचलका पर रिहा किया गया।

जेल भरो आंदोलन में प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश साहू, बलदेव सिंह हुंदल, डॉ राम कुमार साहू, मुरलीधर सिन्हा, नपा अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन भागवत हरित, रिखी राम यादव, अनूप भोंसले जिप सदस्य चंद्रशेखर साहु, रोहित साहु,  पुनीत राम सिन्हा, सुरेंद्र सोनटेके आशीष शर्मा विकास साहू सभापति आसिफ़ मेमन टिंकु ठाकुर,  योगेश शर्मा, चिरंजीव देवांगन,  सुरेंद्र सोनटेके आदि मौजूद थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news