गरियाबंद

भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारी
17-May-2022 2:59 PM
भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 17 मई।
भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भूपेश सरकार के द्वारा जनता को धरना प्रदर्शन के अधिकार से वंचित करने वाला कानून लाकर प्रजातंत्र की हत्या की कोशिश कर प्रदेश में अघोषित आपातकाल की स्थिति लाने, महिला स्व सहायता समूह से रेडी टू ईट बनाने के अधिकार से वंचित करने तथा शिक्षित बेरोजगारों को उनका बेरोजगारी भत्ता नहीं देने के विरोध में रायपुर में जेल भरो आंदोलन में भाजपा नगर मंडल के नेता गण शामिल हुए।

उक्त आंदोलन में भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, वरिष्ठ पार्षद प्रसन्न शर्मा, भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश विशेष आमंत्रित किशोर देवांगन, जिला मंत्री परदेशीराम साहू, मंडल महामंत्री नवल साहू, पार्षद बॉबी चावला, भाजयुमो नेता मुकुंद मेश्राम, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंत्री भूपेंद्र सोनी, मनीष देवांगन, धीरज साहू, कैलाश तिवारी, टिंकू सोनी, भूषण सोना, किसान नेता चेतन साहू, समारू साहू, प्रितेश साहू, वीरेंद्र साहू, कमल नारायण साहू, रजत राजपूत, सौरभ जैन, हेमंत चंद्राकर, श्रेणिक जैन, धनेश साहू, योगेन्द्र धु्रव,, भागवत साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवांगन, हर्षा कंसारी, किरण सोनी, अन्नपूर्णा कंसारी, गीता ठाकुर, संतोषी निषाद, बुलाइची सेन, रामबाई कंसारी, ललिता कंसारी, युनिष्का  कंसारी, भूमिया साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news