बेमेतरा
बेमेतरा, 17 मई। शहर के वार्ड क्रमांक 17 में 32 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कोतवाली पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना में जुट गई है। कोतवाली पुलिस के अनुसार मृतक अजय पिता राजेंद्र यादव पेशे से ड्राइवर था। बीती रात करीब 8 बजे अपनी मां और बहन के साथ खाना खाकर सोने चला गया। सुबह करीब 6 बजे परिवार जनों को युवक के फांसी लगाने की जानकारी मिली। तुरन्त घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के अनुसार घटना रात्रि 9 बजे के बाद की है। युवक ने घर के सिलिंग फैन से गमछा का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पोस्टमार्टम पश्चात शव परिजन को सौंपा गया। पुलिस के अनुसार शव के पास से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। युवक के फांसी लगाने के कारण अज्ञात हैं। मृतक अविवाहित था। घर में इकलौता कमाऊ सदस्य था। इस घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।