रायगढ़

शहर में फिर से चालू होगी सिटी बसें, सुधारे जाएंगे ट्रर्मिनल के हालात
17-May-2022 4:31 PM
शहर में फिर से चालू होगी सिटी बसें, सुधारे जाएंगे ट्रर्मिनल के हालात

रायगढ़, 17 मई। कुछ वर्षों पहले तत्कालीन नगरीय सरकार और जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास से शहर में सिटी बस टर्मिनल का निर्माण करवाकर सिटी बस की सेवा शुरू की थी। कुछ महीने सब कुछ ठीक ठाक चलने के बाद अचानक सीटी बस सेवा बाधित हो गई। वहीं देख.रेख के अभाव में अधिकांश सीटी बसें खटारा हो गई जबकि सिटी बस ट्रमिनल भी खंडहर में तब्दील हो गया। हालाकि कोरोना महामारी के बाद पुन: एक बार शहरवासियों को सिटी बस सेवा की आवश्यक्ता महसूस होने लगी। इसे समझते हुए नगरीय प्रशासन ने पुन: एक बार शहर में सिटी बस सेवा को प्रारंभ करने का निर्णय लिया है। इस विषय में बताते हुए मेयर श्रीमती जानकी काटजू ने कहा कि लाने के लिए उन्हें बनवाने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में बस ट्रमिनल को भी सुधारा जाएगा। इसके लिए शासन के पास प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। जल्दी ही शहर वासियों को हम सिटी बस की सेवा पुन: उपलब्ध कराने जा रहे हैं।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news