बस्तर

जेल भरो आंदोलन, भाजपाइयों के साथ पुलिस की झूमा-झटकी, दी गिरफ्तारियां, रिहाई
17-May-2022 4:44 PM
जेल भरो आंदोलन, भाजपाइयों के साथ पुलिस की झूमा-झटकी,  दी गिरफ्तारियां, रिहाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 17 मई। 
भाजपाइयों ने सोमवार को प्रदेशव्यापी जेल भरो आंदोलन किया। बड़ी संख्या में भाजपा नेता कलेक्ट्रेट घेराव करते जाते हुए जगदलपुर के सिटी ग्राउंड में सैकड़ों की संख्या में गिरफ्तारियां दी। गिरफ्तारी के कुछ घंटों बाद एसडीएम ने रिहा कर दिया।

जगदलपुर के कलेक्टोरेट का घेराव करते जाते हुए भाजपा नेताओं को पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोक दिया।
इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं की पुलिस बल के साथ धक्का-मुक्की व झड़प भी हुई। भाजपा कार्यकर्ता बैरिकेड तोडक़र कलेक्ट्रेट की ओर बढऩे का प्रयास कर रहे थे, इसी दौरान वहां तैनात बड़ी संख्या में पुलिस जवानों की भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ झड़प एवं कहासुनी हुई।

पुलिस ने आंदोलन कर रहे भाजपा के दिग्गज नेता जिसमें किरण सिंह देव, दिनेश कश्यप, संतोष बाफना, कमल चंद भजदेव, डॉक्टर सुभाऊ कश्यप, श्रीनिवास राव मद्दी, विद्या शरण तिवारी, रूप सिंह मंडावी,वेदवती कश्यप सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के कुछ घंटों बाद एसडीएम ने रिहा कर दिया।

गिरफ्तारी के पूर्व टाउन क्लब में एक आम सभा भी रखी गई, जिसमें 3000 से ऊपर की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। रैली की शक्ल में दंतेश्वरी मंदिर, गोल बाजार चौक, महावीर चौक, चांदनी चौक होते हुए सिटी ग्राउंड में बैरिकेड लगाकर भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news