रायपुर

किसान न्याय योजना राशि अंतरण का कार्यक्रम पहली बार जिलों में, मंत्री भी बनाए गए मुख्य अतिथि
17-May-2022 8:47 PM
किसान न्याय योजना राशि अंतरण का कार्यक्रम पहली बार जिलों में, मंत्री भी बनाए गए मुख्य अतिथि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 17 मई। राजीव गांधी किसान न्याय योजना की अगली किश्त का भुगतान 21 मई को किया जाएगा। 21 मई राजीव गांधी की पूण्यतिथि भी है। इस बार राशि अंतरण का यह कार्यक्रम बदले स्वरूप में आयोजित किया जा रहा है। दो साल में पहली बार यह कार्यक्रम हर जिले में होगा। अब तक सीएम हाऊस में ही वर्चुअल तरीके से राशि का भुगतान होता रहा है। पहली बार जिलों में मंत्रियों, निगम मंडल अध्यक्षों को भी मुख्य अतिथि बनाया गया है। जिले के सभी विधायक तथा जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में होंगे शामिल।

सरगुजा  में पंचायत एवं ग्रामीण विेकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव, बेमेतरा में कृषि मंत्री  रविन्द्र चौबे, दुर्ग में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्र कुमार, कवर्धा  में वन मंत्री मोहम्मद अकबर, राजनांदगांव में खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, रायपुर में नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, कोरबा में राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, बालोद  में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिय़ा, रायगढ़  में उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, सूरजपुर में स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम और बस्तर में उद्योग मंत्री कवासी लखमा मुख्य अतिथि होंगे।

इसी प्रकार कोण्डागांव में विधायक मोहन मरकाम, गरियाबंद में विधायक अमितेश शुक्ल, नारायणपुर में छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप, धमतरी में खनिज निगम अध्यक्ष गिरीश देवांगन, बलौदाबाजार में नान अध्यक्ष राम गोपाल अग्रवाल, महासमुंद में गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत डॉ. राम सुंदर दास।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news