राजनांदगांव

नुक्कड़ नाटक, पोस्टर-बैनर, पाम्प्लेट व सभाओं के माध्यम से नशे के खिलाफ अभियान
18-May-2022 3:19 PM
नुक्कड़ नाटक, पोस्टर-बैनर, पाम्प्लेट व सभाओं के माध्यम से नशे के खिलाफ अभियान

पुलिस ने लोगों को किया जागरूक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबागढ़ चौकी, 18 मई।
नशा उन्मूलन के लिए जिला पुलिस प्रशासन जनजागरण अभियान चला रही है। नशे के खिलाफ छह माह से चलाए जा रहे इस मुहिम के तहत पुलिस प्रशासन नशे के लत में डूबे नागरिकों को दुव्र्यसन से होने वाली हानियों व परिणामों के बारे में जानकारी देते नशे से दूर रहने का आह्वान कर रही है।

अभियान के तहत अंबागढ़ चौकी पुलिस थाना व क्षेत्र के गांव-गांव में नुक्कड नाटक, पोस्टर-बैनर, पाम्प्लेट व सभाओं के माध्यम से जनमानस को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे मुहिम से जोडऩे में लगी हुई है।
इसी कड़ी में अंबागढ़ चौकी पुलिस ने सोमवार को ब्लॉक मुख्यालय में  नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय निजात कार्यक्रम का आयोजन किया। बस स्टैंड में शाम 5 से 7 बजे तक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक इंद्रशाह मंडावी समेत खुज्जी विधायक छन्नी साहू, पूर्व विधायक संजीव शाह, ब्लॉक अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी, ओएसडी प्रशासन जयवर्धन, ओएसडी पुलिस अक्षय कुमार, जिपं सदस्य अरूण यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष विद्या ताम्रकार, उपाध्यक्ष रितेश मेश्राम, जनपद अध्यक्ष मानपुर दिनेश शाह, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष रफीक खान, एल्डरमेन प्रमोद ठलाल विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम में एएसपी पुपलेश कुमार व एसडीओपी अर्जुन कुर्रे ने नशे के उन्मूलन के लिए जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान तथा कार्यकम की विस्तार से जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने हर वर्ग को नशे से दूर रहने का आह्वान किया। अन्य अतिथियों ने अभियान की सराहना करते लोगों को इस मुहिम में शामिल होकर पुलिस का हर संभव सहयोग करने की सीख दी। कार्यक्रम का संचालन दिलीप सिंगने व आभार ज्ञापन टीआई कार्तिकेश्वर जांगड़े ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नगर सहित नागरिकगण, जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में ब्लॉक के विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी शामिल थे।

मेधावी विद्यार्थी पुरस्कृत
कार्यक्रम में पुलिस ने माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा में ब्लॉक व जिले में टॉप करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। इस दौरान पुलिस ने समाजसेवा सहित अन्य क्षेत्रों में  उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों व जनप्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news