धमतरी

कोलियारी स्कूल में चोरी, नगदी सहित कम्यूटर सेट ले गए चोर
19-May-2022 2:36 PM
कोलियारी स्कूल में चोरी, नगदी सहित कम्यूटर सेट ले गए चोर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी,  19 मई।
शहर से 5 किमी दूर कोलियारी के शासकीय हाई स्कूल में चोरी हो गई। अज्ञात चोरों ने कम्प्यूटर, लैपटॉप सहित 10 हजार नकद ले गए। साथ ही जरूरी दस्तावेजों की चोरी कर ली। इसकी शिकायत प्राचार्य ने अर्जुनी थाना में दर्ज कराया है।
पुलिस के मुताबिक रात 8 बजे अज्ञात चोर ताला को तोडक़र अंदर प्रवेश किया। प्राचार्य कक्ष में लगे कंप्यूटर मॉनिटर, लैपटॉप, साइकिल, आलमारी के अंदर रखे साइंस सामग्री व नगद 10 हजार की चोरी की। तीन  आलमारियों को भी नुकसान पहुंचाया है। चौकीदार हरिराम वाकड़े रात 9 बजे स्कूल में सोने के लिए पहुंचा, तब इसकी जानकारी हुई। उन्होंने तत्काल प्राचार्य को इसकी जानकारी दी। प्राचार्य एसबीएस मरकाम ने अर्जुनी थाना आकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

चोरी की घटना से बढ़ रहा रोष
इसके पूर्व भी ग्राम पंचायत में अज्ञात चोर ने आलमारी में रखे 17 हजार चोरी किया था। सरपंच कमल नारायण सोनकर, उपसरपंच राजेश ध्रुव, नीलकंठ साहू सहित ग्रामीणों ने गांव में लगातार हो रही चोरी की घटना पर आक्रोश जताया है। पुलिस प्रशासन से गांव में गश्त बढ़ाने की मांग की है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news