बस्तर

केंद्र सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाएं- योगेंद्र
19-May-2022 2:40 PM
केंद्र सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाएं- योगेंद्र

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 19 मई।
कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशताब्दी कार्य विस्तार योजना के तहत विस्तारक योगेंद्र कौशिक की उपस्थिति में जगदलपुर के गुरु गोविंद सिंह शक्ति केंद्र बूथ क्रमांक 164 की बैठक कंगोली में बुधवार को संपन्न हुई। बूथ समिति के सदस्य एवं पेज प्रमुख पन्ना प्रमुख युवा कार्यकर्ता इस बैठक में मौजूद रहे। नुक्कड़ सभा के माध्यम से लोगों को केंद्र सरकार की उपलब्धि को बताने का प्रयास किया गया।

 विस्तारक योगेंद्र कौशिक ने कहा कि हमारा बूथ सबसे मजबूत इस नारों के साथ कार्यकर्ता को हर घरों में जाकर काम करना होगा। वर्ष 2023 हर बूथ पर विजय पाना ही हमारा लक्ष्य होना चाहिए। डॉ. रमन सिंह की 15 साल की भाजपा शासन काल की उपलब्धियों  के बारे में भी बताने की जरूरत है। भूपेश सरकार की नाकामी को बताने की जरूरत है।

2023 विधानसभा चुनाव तथा जून 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को मतदान केंद्र पर सशक्त बना कर विजय दिलाना है। बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता नहीं मिला। 8 लाख से ज्यादा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को आवास उपलब्ध नहीं करा पाया। किसानों के खाद की कालाबाजारी हो रही है। महिलाओं के साथ भी वादाखिलाफी की गई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 करोड़ से अधिक शौचालय निर्माण, आयुष्मान भारत के अंतर्गत 10 करोड़ से अधिक परिवारों को सहारा जिसमें पांच लाख तक इलाज की व्यवस्था की है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से बूथ अध्यक्ष फुलेश्वरी कराई,बूथ अध्यक्ष सुरेश कश्यप,गुरबाणी, पुष्पा, चंद्रकला, दयाराम कश्यप,पुजारी  मोहन,बाल मति, मदन, विद्याधर, बसंती, आशु,सुनामी, लक्ष्मी,पार्वती एवं बूथ समिति के सदस्य व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news