महासमुन्द

हसदेव अरण्य उजाडऩे के विरोध में आप 21 को घेरेगी सीएम निवास
19-May-2022 3:17 PM
हसदेव अरण्य उजाडऩे के विरोध में आप  21 को घेरेगी सीएम निवास

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 19 मई।
आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र चन्द्राकर ने कहा है कि आम आदमी पार्टी हसदेव अरण्य में जंगल उजाडऩे और आदिवासियों को विस्थापित करने का पुरजोर विरोध कर रही है। इसी के मद्देनजर आम आदमी पार्टी 21 मई को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जा रही है। जिसमें महासमुंद जिले के कार्यकर्ता भारी संख्या में शामिल होंगे। आम आदमी पार्टी ने जन साधारण से भी अपील की है कि इस आंदोलन का हिस्सा बन विरोध प्रदर्शन में शामिल हों।

आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष भूपेन्द्र चन्द्राकर ने राज्य की भूपेश सरकार पर पर्यावरण सम्बन्धी दोहरा मापदंड का आरोप लगाते हुए कहा है कि एकतरफ जलवायु परिवर्तन के लिए सरकार सिर्फ 5 जिलों लिए पौने 3 लाख करोड़ की कार्य योजना बनाती है और दूसरी तरफ  हंसदेव अरण्य क्षेत्र में 3.4 लाख पेड़ों को काटकर जंगल को उजाड़ा जा रहा है। ऐसा दोहरा मापदंड क्यों?

राज्य सरकार ने महासमुंद, बलरामपुर, बलौदाबाजार, मुंगेली और गरियाबंद में 10 वर्षों की जलवायु  परिवर्तन की कार्य योजना अनुमोदन के लिए पर्यावरण मंत्रालय में अनुमति की मांग की है। इसके विपरीत सरकार हसदेव अरण्य में जलवायु अच्छी है, उसे उजाडक़र मध्य भारत में जलवायु का सत्यानाश कर रही है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हसदेव उजडऩे से होने वाले नुकसान का अंदाजा तक नहीं लगा पा रहे हैं। उससे अपूर्र्णीय क्षति होगी। पर्यावरण के प्रति सरकार का दोगला रवैया जनसाधारण की समझ से परे है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news