राजनांदगांव

भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं-महेन्द्र
19-May-2022 3:23 PM
भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं-महेन्द्र

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 19 मई।
जिला पंचायत सदस्य व प्रदेश किसान कांग्रेस के महामंत्री महेन्द्र यादव ने भाजपा के जेल भरो आंदोलन पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने जारी विज्ञप्ति में कहा कि प्रदेश में अपनी जमीन खो चुकी भाजपा के पास कोई मुद्दा ही नहीं बचा है। भाजपाई अर्थहीन राजनीति करते जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन विकास-विश्वास और न्याय को प्राथमिकता देने वाली राज्य की कांग्रेस सरकार पर जनता के भरोसे को वे डिगा नहीं सकेंगे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार नए आयाम गढ़ रही है। वे अपने संकल्पों और प्रदेश के विकास को लेकर प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री स्वयं ही लोगों से सीधी मुलाकात कर रहे हैं। प्रदेश सरकार की योजनाएं देश में अपनी छाप छोड़ रही है। यहां किसान, मजदूर, महिलाएं और युवा वर्ग को आर्थिक रूप से मजबूत किया जा रहा है। देशभर में प्रदेश की बेरोजगारी सबसे न्यूनतम है, यह साबित करता है कि प्रदेश सबल हो रहा है।

श्री यादव ने कहा कि भाजपा का आंदोलन औचित्यहीन है। हमारी कांग्रेस सरकार ने लोगों के हितों का ख्याल रखने की जिम्मेंदारी उठाई है। इस संदर्भ में ही आंदोलनों के विषय की जानकारी उपलब्ध करवाने के आदेश सरकार ने दिए हैं। इससे आखिर किस तरह लोकतंत्र को खतरा है, ये समझ से परे है। भाजपाई प्रदेश की जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं, जो कि जिसमें भी वे असफल ही हो रहे हैं।

श्री यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता किसी बहकावे में नहीं आने वाली है, क्योंकि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने लोगों का विश्वास हासिल किया है। भाजपा की पंद्रह साल की सरकार में शोषित छत्तीसगढ़ की जनता अब सुदृढ़ विकास, विश्वास और न्याय की ओर देख रही है, जिसे लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पहल की है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news