धमतरी

कलेक्टर ने दी आर्थिक सहायता की स्वीकृति, 4 लाख मिलेंगे
19-May-2022 3:36 PM
कलेक्टर ने दी आर्थिक सहायता की स्वीकृति, 4 लाख मिलेंगे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 19 मई।
कलेक्टर पीएस एल्मा ने मृत्यु के 2 केस में मृतकों के  परिजनों को आरबीसी 6-4 के तहत 4-4 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। इनमें मगरलोड तहसील के भेण्डरी निवासी अगनीबाई की मृत्यु मार्च 2021 में आग में जलने से हो गई थी। उनके पुत्र विजय कुमार को कलेक्टर ने 4 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। कोंडापार तहसील कुरूद निवासी गोपाल यादव को 4 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। उनके पुत्र देवराज की मृत्यु जून 2021 में पानी में डूबने से हो गई थी। यह राशि राजस्व पुस्तक परिपत्र (आरबीसी 6-4) के तहत स्वीकृत की गई है। इसके अलावा एसडीएम (राजस्व) कुरूद ने सडक़ हादसे में मृत्यु के अलग-अलग प्रकरणों में मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार की आर्थिक सहायता मंजूर की है।

मिली जानकारी के अनुसार मठपुरैना रायपुर निवासी हेमंत अग्रवाल की सडक़ दुर्घटना में मृत्यु हो जाने पर उनकी पत्नी मंजू अग्रवाल को 25 हजार की आर्थिक सहायता राशि मंजूर की गई है। देवभोग जिला गरियाबंद निवासी कोमलसिंग कुलदीप की मृत्यु होने पर उनकी बहन कालिन्द्री कुलदीप को, करेलीबड़ी तहसील मगरलोड निवासी हेमलाल बघेल की मृत्यु होने पर उनकी पत्नी मंजू बघेल को, बेलौदी (मगरलोड) निवासी पवन यादव की मृत्यु होने पर उनके पुत्र डोमन कुमार को तथा मेघा मगरलोड निवासी शिवकुमार विश्वकर्मा की सडक़ हादसे में मृत्यु हो जाने पर उनके पिता नंद कुमार को आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। सभी प्रकरणों में सामाजिक सुरक्षा और कल्याण मद से 25-25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि एसडीएम कुरूद द्वारा स्वीकृत की गई है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news