बालोद

लोकवाणी में पशुपालन के संबंध में दी जानकारी
19-May-2022 4:01 PM
लोकवाणी में पशुपालन के संबंध में दी जानकारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दल्लीराजहरा, 19 मई।
ग्राम कुसुमकसा में लोकवाणी एफएम रेडियो पर पशु सुरक्षा कार्यक्रम को पशुपालक किसानों द्वारा सुना गया।
पशुपालन किसान शंकर लाल पिस्दा, रविंद्र परसदिया,  खेदूराम खरांशु (खलारी ), सुग्रीव बाई, रेशमा नायक (छात्रा), चरवाहा राकेश भुरखुरिया द्वारा पशु चिकित्सक रेडियो वक्ता डॉ बीडी साहू डौंडी की उपस्थिति में सुना गया। पशुपालन की पारम्परिक जानकारी को वैज्ञानिक सिद्धांतो और तरीको से परिपूर्ण कर आजीविका संवर्धन के साधन के रूप में विकसित करने शासन प्रतिबद्ध है. आम जनो को महात्मा गांधी के सुराजी ग्राम योजना के माध्यम से स्वालम्बन के लिये क्षमता विकसित करना है। जल सरंक्षण, पशु संवर्धन और जैविक खेती अपनाकर  पर्यावरण प्रदुषण रहित स्वास्थवर्धक खाद्य श्रंखला की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुये उनका  समावेशी विकास करना है।

इसी उद्देश्य से लोकवाणी एफएम रेडियो मे पशु सुरक्षा की जानकारी किसानो के श्रवण के लिए प्रसारित किया जा रहा है। 17 मई की दोपहर 3 से 3. 23 बजे तक गर्मी के मौसम में पशुधन की देखभाल और किलनी पेशवा बीमारी की जानकारी प्रसारित किया गया. जिसमे पशु चिकित्सक वक्ता डॉ बी डी साहू पशु चिकित्सा सहायक सर्जन डौंडी जिला बालोद, छत्तीसगढ़ के मुख़ारविन्द से रेडियो पर छत्तीसगढ़ी में विस्तृत जानकारी दी गई।

डोंडी विकासखंड के खलारी ग्राम के पशु सखी कंचनलता द्वारा महिला समूह और ग्रामीण किसानो को मनरेगा कार्य स्थल पर  लोकवाणी रेडियो में पशु पालन की जानकारी सुनवाया गया। पशुपालन के लोकहितकारी शासकीय योजनाओ, नरवा, गरवा, घुरवा, बाडी योजना, राज्य डेयरी उद्यमिता विकास योजना, नस्ल सुधार कार्यक्रम, हरा चारा विकास कार्यक्रम तथा पशुपालन की किसान क्रेडिट कार्ड योजना की जानकारी आगामी  24 मई दोपहर 3: से 3:36 बजे तक लोकवाणी  89.6 रेडियो में प्रसारित की जाएगी।

कार्यकमों को 89.6 एफएम रेडियो स्टेशन ट्यून कर सुना जा सकता है। अनुश्रवण गौठान समूह, पशुपालक, डेयरी किसान, पशु सखी, कृषि सखी और बिहान समूह तथा विभागीय स्टाफ के लिए उपयोगी है।  विदित है कि लोकवाणी 89.6 एफ एम  रेडियो छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र पाटन से प्रसारित ऑनलाइन सामुदायिक कार्यक्रम है जिसके श्रोता सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ और भारत के उत्तर  मध्य प्रान्त में उपलब्ध है। कार्यक्रम सम्बन्धी सुझाव या प्रतिक्रिया लोकवाणी रेडियो को 81099- 83187 पर दिया जा सकता है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news