गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा राजिम, 19 मई। बुधवार को प्रदेश साहू संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सनद (बंटी)साहू के तेलीबांधा स्थित हाई फ्राई लाईव फिश नवीन प्रतिष्ठान का समारोहपूर्वक शुभारंभ किया गया
इस अवसर पर प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू, तेल घानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) संदीप साहू, प्रदेश साहू संघ के उपाध्यक्ष मोहन कुमारी साहू,प्रदेश कोषाध्यक्ष हनुमत साहू, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एवं गरियाबंद जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी साहू, प्रेमलता भोई, पूर्व विधायक डॉ.खिलावन साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप साहू, रायपुर संभाग कार्यकारी अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ रूप सिंग साहू, पूर्व संयुक्त सचिव लाला साहू, डॉ लीलाराम साहू, यशवंत साहू नवागांव, प्रफुल्ल साहू, द्वारका साहू, चंदू साहू,चैतन्य साहू सहित बड़ी संख्या में सामाजिक गण उपस्थित थे।