बलरामपुर
नेशनल हाईवे पर आधे घंटे लगा रहा जाम
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उदयपुर,19 मई। गुरुवार को अंबिकापुर-बिलासपुर मार्ग पर उदयपुर थाना क्षेत्र से महज 200 मीटर दूरी पर एक ट्रक चालक ने दूसरे ट्रक को ओवरटेक करते हुए पीछे की ओर से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे एक ट्रक चालक बुरी तरह फंस गया, जिसे काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने बाहर निकाला। दुर्घटना के कारण नेशनल हाईवे मार्ग के दोनों ओर लगभग आधा घंटा तक जाम लग गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सडक़ से हटाया गया जिसके बाद आवागमन शुरू हो सका।
पुलिस के मुताबिक उदयपुर थाना के करीब सोन तालाब के पास एक ट्रक ओवरटेक के चक्कर में आगे जा रहे ट्रक को जोरदार ठोकर मार दिया। इस घटना में पीछे की ओर से ओवरटेक कर रहा वाहन चालक ट्रक के अंदर फंस गया। पुलिस लगभग 20 मिनट की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाल संजीवनी 108 की मदद से उदयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घायल चालक का एक पैर टूट गया है, उसका उपचार जारी था।
बीच सडक़ में दुर्घटना के कारण नेशनल हाईवे मार्ग के दोनों ओर लगभग आधा घंटा तक जाम लग गया। पुलिस द्वारा दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सडक़ से हटाया गया, जिसके बाद आवागमन सुचारू रूप से प्रारंभ हो सका।