धमतरी

महापौर ने देखी सफाई व्यवस्था, अफसरों को दिए निर्देश
20-May-2022 4:35 PM
महापौर ने देखी सफाई व्यवस्था, अफसरों को दिए निर्देश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 20 मई।
बारिश के पहले शहर में सफाई कराई जा रही है। महापौर विजय देवांगन ने निगम के अफसरों के साथ सफाई व्यवस्था देखने निरीक्षण किया। विभागीय अधिकारियों को सफाई अभियान में तेजी लाते हुए नालियों के मलमा को अच्छे से साफ करने के निर्देश दिए, ताकि बारिश के दिनों में किसी प्रकार की समस्या न हो। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी केंद्र कुमार पेंदरिया, स्वच्छता निरीक्षक सचिंद्र थवाईत सहित निगम के सफाई कर्मचारी उपस्थित थे।

शहर में सफाई के नाम पर खर्च हो रहे हर माह 30 लाख रुपये
धमतरी। नगर निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम द्वारा व्यापक प्रयास किए जा रहे हैं इसके बाद भी आशा के अनुरूप सफलता नहीं मिल पा रही है। निगम सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम में साफ सफाई के नाम से लगभग 30 लाख रुपये प्रति महीने खर्च होते हैं। इनमें डीजल का खर्च व कर्मचारियों को दिया जाने वाला वेतन भी शामिल है।

शहर में सफाई पर खर्च हो रहे 30 लाख
नगर निगम साफ-सफाई पर करीब 30 लाख रुपये प्रति महीने खर्च होते हैं। इनमें डीजल का खर्च व कर्मचारियों को दिया जाने वाला वेतन भी शामिल है। नगर निगम क्षेत्र के 40 वार्डों में सफाई व्यवस्था को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इन दिनों बारिश पूर्व सफाई की जा रही है, इसके बाद भी निगम क्षेत्र में जिस तरह की सफाई दिखनी चाहिए वह दिखाई नहीं देती।निकासी नालियां जाम पड़ी है। अन्य स्थानों पर कचरा फैला हुआ है। शहर के 40 वार्डों में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए बकायदा डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के लिए महिला समूह का गठन किया गया है। समूह की महिलाएं मणिकांचन केंद्रों में कचरा डंप करती हैं।

आस पास फेंक रहे लोग कचरे
समूह की महिलाएं डोर टू डोर कचरा संग्रहित कर यहां कचरा डंप करती हैं। तमाम प्रचार प्रसार होने के बाद भी कुछ लोग घर के आस-पास ही कचरा फेंकना पसंद करते हैं। लोगों में अभी तक स्वच्छता की आदत नहीं बन पाई है। निगम क्षेत्र में चलने वाले जेसीबी मशीन, ट्रैक्टर ट्राली, एक दुकान से अन्य दुकानों तक कचरा संग्रहित करने वाले वाहनों में डीजल का खर्च लगभग 7 लाख रुपये होता है।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news