कोरबा

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: आज 90 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में
20-May-2022 9:55 PM
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: आज 90 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में

कोरबा, 20 मई। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 21 मई को जिले के 90 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। सामूहिक विवाह कार्यक्रम 21 मई को कटघोरा के अग्रसेन भवन में सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम आयोजित होगी। सांसद ज्योत्सना महंत कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी। नव दंपत्तियों को आशीर्वाद प्रदान करने के लिए कटघोरा विधायक पुरूषोत्तम विधायक, पाली-तानाखार विधायक मोहितराम केरकेट्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष शिवकला कंवर, जनपद पंचायत कटघोरा अध्यक्ष लता कंवर, नगर पालिका कटघोरा अध्यक्ष रतन मित्तल भी  विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

 मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की कन्याओं के विवाह के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा 25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता नव दम्पत्ति जोडे को प्रदान की जाती है। इसमे 19 हजार रूपये के उपहार सामग्री एक हजार रूपये चेक या बैंक ड्राफ्ट तथा पांच हजार रूपये आयोजन पर खर्च शामिल है। इसके अलावा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का उद्देश्य सादगीपूर्ण विवाह को बढ़ावा देना, सामाजिक स्थिति में सुधार लाना तथा विवाह में दहेज के लेनदेन की रोकथाम करना भी है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news