गरियाबंद

मोदी सरकार सभी वर्गों के हित में काम कर रही है-चंदूलाल
21-May-2022 3:12 PM
मोदी सरकार सभी वर्गों के हित में काम कर रही है-चंदूलाल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 21 मई । 
प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कुशाभाऊ ठाकरे कार्य विस्तार योजना ‘‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’’ अंतर्गत ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद चन्दू लाल साहू लगातार बुथों में जनसम्पर्क एवं बैठक कर रहे। इसी कड़ी में छुरा विकासखंड के ग्राम अमलोर, परसदा खुर्द, पीपरहट्टा, देवगांव में बुथ कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की बैठक ली और नए सदस्य बनाएं।

श्री साहू ने बताया कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार जन हितैषी सरकार है। केंद्र की मोदी सरकार सभी वर्गों के हित में कार्य कर रही है। चाहे वह स्वच्छ भारत मिशन के तहत हर घर शौचालय हो या प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत सभी को पक्का मकान। वर्तमान में जल जीवन मिशन योजना मील का पत्थर साबित हो रहा है। श्री साहू ने कहा कि इससे पहले पूर्वर्ती सरकार में केवल घोटाले, भ्रष्टाचार और लूट ही लूट अखबारों की सुर्खियां हुआ करती थी। आज अगर कोई जनकल्याण कारी सरकार है तो भाजपा की है। लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने वाली पार्टी है वो है भाजपा।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में लोकतंत्र की मजबूती के लिए राष्ट्र हित में भाजपा को विजयी बनाए। कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश साहू, भाजपा मण्डल अध्यक्ष पीलू राम यादव, अजजा मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्यारेसिंग दीवान, फिंगेश्वर युवा नेता राजू साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता जयराम साहू, तुलाराम सिन्हा, श्रीराम सिन्हा, मोहन लाल साहू, पिलेश्वर पटेल, संतोष पटेल, बूथ अध्यक्ष संतोष साहू, अनिल यादव, भुनेश्वर साहू, मोहन साहू, युवा मोर्चा के सदस्य लोकेश साहू, दिनेश सेन, कोमल बरिहा, रोहित साहू, कमलेश बरिहा, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता मनोज दुबे, गाढ़ा राम साहू, गोविंद साहू, दीनू राम साहू, चतुर साहू, भगवानी साहू, भोले राम, बालाराम, बेदराम साहू, ढाल चन्द सोनकर, अनसुइया, पुष्पा पाण्डे, जमुना बाई, लता बाई, तीजन बाई, महिला समूह सचिव ओम बाई साहू, रुक्मिणी साहू, मथुरा बाई, खमेश्वरी बरिहा, लीला बाई सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news