बालोद

जिला कांग्रेस बालोद के पूर्व सचिव श्रीकांत ने भी छोड़ी पार्टी
21-May-2022 3:13 PM
जिला कांग्रेस बालोद के पूर्व सचिव श्रीकांत ने भी छोड़ी पार्टी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बालोद, 21 मई।
जिला के गुंडरदेही विधानसभा से लगातार कांग्रेस के पूर्व तथा वर्तमान  पदाधिकारी कांग्रेस पार्टी छोड़ रहे हैं। जो कांग्रेस पार्टी के लिए अच्छा संकेत नहीं है। अब जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव एवं पूर्व में ब्लॉक युवक कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर रहे श्रीकांत तिवारी ने भी प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा का पत्र भेजा।

इससे पूर्व में जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के पूर्व अध्यक्ष अभिषेक शुक्ला से शुरू हुई इस्तीफा का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। अभिषेक शुक्ला के बाद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्जुन्दा के पूर्व अध्यक्ष रजनीकांत शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही  के पूर्व अध्यक्ष सुरेश साहू,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी के महामंत्री छक्कन साहू, अर्जुन्दा नगर पंचायत के पूर्व पार्षद एवं निषाद समाज के वरिष्ठ नेता गिरधर निषाद ने पूर्व में कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था।

बालोद जिले के गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस संगठन पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए इस्तीफे का जो दौर चल रहा है उसे देखते हुए यह कहा जा सकता है की कांग्रेस को चिंतन शिविर के बजाय कार्यकर्ताओं की चिंता करनी चाहिए।

जिला कांग्रेस के पूर्व सचिव श्रीकांत तिवारी ने कहा कि वे लगभग 30 वर्षो से एक कार्यकर्ता के रूप में पूरी निष्ठा से कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने  का काम किया। परन्तु कांग्रेस की सरकार बनने के बाद गुंडरदेही विधायक एवं संगठन द्वारा लगातार की जा  रही उपेक्षा के चलते कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया हूं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news