बेमेतरा

मेधावी छात्र-छात्राओं को विधायक छाबड़ा ने किया सम्मानित
21-May-2022 3:35 PM
मेधावी छात्र-छात्राओं को विधायक छाबड़ा ने किया सम्मानित

जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा स्थापना की घोषणा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 21 मई। 
पीजी कालेज में आयोजित पदक वितरण एवं मां सरस्वती मूर्ति अनावरण समारोह में विधायक आशीष छाबड़ा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।  सर्वप्रथम विधायक ने मां सरस्वती प्रतिमा का अनावरण किया एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम किया गया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि दृढ़ संकल्प लक्ष्य प्राप्ति का सशक्त माध्यम है।  मनुष्य के सर्वांगीण विकास में शिक्षा के साथ-साथ खेल का विशेष महत्व है। खेल से मनुष्य में अनुशासन व टीम भावना का विकास होता है। जो सफलता के मार्ग को प्रशस्त करता है। मेधावी छात्र-छात्राएं लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करें, तभी बेहतर करियर बन सकेगा।

जीवन में सफलता के लिए पढ़ाई के प्रति जुनून चाहिए। साथ ही लक्ष्य निर्धारित करने से पढ़ाई का ज्यादा प्रतिफल मिलता है। इस दौरान प्राचार्य डॉ डीपी चंद्रवंशी ने भी छात्रों को संबोधित किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों प्रमाण पत्र सहित पदक वितरण कर सम्मानित किए। इस अवसर पर बंसी पटेल अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा, मंगत साहू, सुमन गोस्वामी, प्रवीण वर्मा सदस्य लोक सेवा आयोग, अखिलेश नामदेव, राम ठाकुर, रश्मि मिश्रा , रानी सेन, रवि रजक, मिथलेश वर्मा, ध्रुव रजक, मिथेलश वर्मा, रूबी सलूजा, दिनेश जोशी, राजू साहू, अशोक सलूजा, देवकी नामदेव, डा.सीमा जयसवाल, गौरव तिवारी, गौरव शर्मा, कौशल वर्मा, डॉ. एमडी पटेल सहित बड़ी संख्या में छात्र, छात्राएं उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news