दुर्ग
अवैध रूप से रखा स्क्रैप जब्त, आरोपी गिरफ्तार
21-May-2022 3:42 PM
दुर्ग, 21 मई। अवैध रूप से 720 किलो लोहे का स्क्रैप रखने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 21600 रुपए कीमत के स्क्रैप, राड ,प्लेट, छड़ आदि जब्त किए गए हैं।
अंजोरा चौकी प्रभारी सुधांशु बघेल ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने पर ग्राम थनौद आबादी पारा पहुंच कर पुलिस टीम ने आरोपी जमुना प्रसाद गुप्ता निवासी गया नगर को पकड़ा। उसके पास से लोहे का स्क्रैप जिसमें राड, प्लेट, छड़ ,पाइप आदि शामिल थे, को जप्त किया। इस सामान को लेकर आरोपी के पास कोई दस्तावेज नहीं थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।