राजनांदगांव

गोधन न्याय योजना ने लाई खुशहाली
21-May-2022 3:48 PM
गोधन न्याय योजना ने लाई खुशहाली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 21 मई।
ग्रामीण क्षेत्रों में महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं के चेहरों पर उजास भरी मुस्कान है। यह मुस्कान है सामूहिक एकता और स्वावलंबन की। शासन की सुराजी गांव योजना समूह की महिलाओं के लिए संबल बनी है। ग्रामीण परिवेश में एक योजना के माध्यम से जागृति लाने और जीवन बदल देने की यह एक बानगी है।

गोधन न्याय योजना के अंतर्गत जिले में स्वसहायता समूह द्वारा उत्पादित वर्मी खाद के विक्रय पर लाभांश राशि बैंक खाते में 3 करोड़ 54 लाख 60 हजार 244 रुपए हस्तांतरण किया गया है। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सांकरा के गौठान में ज्योति महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं को 124750 क्ंिवटल वर्मी कम्पोस्ट का विक्रय करने पर लाभांश राशि 3 लाख 80 हजार 812 रुपए की राशि मिलने पर महिलाओं में हर्ष व्याप्त है।

समूह की अध्यक्ष पूर्णिमा बाई निषाद ने बताया कि सभी में आत्मनिर्भर होने की खुशी है। अब हमें अपने घर के समीप ही रोज कार्य मिल रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को इस मदद के लिए धन्यवाद दिया। समूह की श्रीमती सुरज्योतिन साहू ने बताया कि यहां कार्य करना एक अलग तरह का अनुभव है। वर्मी कम्पोस्ट विक्रय से प्राप्त राशि से उन्होंने अपने लिए मंगलसूत्र खरीदा है। इसके साथ ही उन्होंने अपने बेटे को मिस्त्री कार्य प्रारंभ करने के लिए सामान दिया है। टाकेश्वरी साहू ने बताया कि उन्होंने प्राप्त राशि से अपने लिए पायल खरीदी है। श्रीमती दीपिका ने कहा कि अब वे अपने घर की जिम्मेदारी अच्छी तरह निभा पा रही हैं। उन्होंने वर्मी कम्पोस्ट लाभांश राशि से अपने ननद की शादी की है। दिनेश्वरी ने बताया कि उन्होंने अपने लिए बढ़ई कार्य प्रारंभ करने के लिए सामान खरीदा है और वे फर्नीचर निर्माण कार्य भी शुरू करेंगी। पुष्पा बाई ने घर का निर्माण कर रही है। वहीं यशोदा साहू घर की मरम्मत करा रही है। श्रीमती लेमिन एवं रामकली साहू ने भी प्रसन्नता जाहिर की।

राजनांदगांव विकासखंड की स्वसहायता समूहों को 46 लाख 70 हजार 996 रुपए, डोंगरगांव की स्वसहायता समूहों को 37 लाख 44 हजार 402 रुपए, छुरिया  की स्वसहायता समूहों को 48 लाख 15 हजार 212 रुपए, डोंगरगढ़ की स्वसहायता समूहों को 27 लाख 71 हजार 068 रुपए, खैरागढ़ की स्वसहायता समूहों को 27 लाख 88 हजार 646 रुपए, छुईखदान की स्वसहायता समूहों को 12 लाख 31 हजार 441 रुपए, अंबागढ़ चौकी की स्वसहायता समूहों को 66 लाख 4 हजार 102 रुपए, मोहला की स्वसहायता समूहों को 28 लाख 85 हजार 533 रुपए, मानपुर विकासखंड की स्वसहायता समूहों को 27 लाख 96 हजार 780 रुपए, राजनांदगांव नगर निगर की स्वसहायता समूहों को 17 लाख 848 रुपए, डोंगरगांव नगर पंचायत की स्वसहायता समूहों को 59 हजार 818 रुपए, छुरिया नगर पंचायत की स्वसहायता समूहों को 21 हजार 491 रुपए, खैरागढ़ नगर पंचायत की स्वसहायता समूहों को 8 लाख 2 हजार 221 रुपए, छुईखदान नगर पंचायत की स्वसहायता समूहों को 1 लाख 76 हजार 669 रुपए, अंबागढ़ चौकी नगर पंचायत की स्वसहायता समूहों को 2 लाख 44 हजार 371 रुपए, डोंगरगढ़ नगर पंचायत की स्वसहायता समूहों को 86 हजार 632 रुपए तथा गडंई नगर पंचायत की स्वसहायता समूहों को 3 लाख 4 हजार 378 रुपए लाभांश राशि बैंक खाते में हस्तांतरण किया गया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news