राजनांदगांव

धर्म गुरुओं ने की निजात कार्यक्रम की सराहना
21-May-2022 4:00 PM
धर्म गुरुओं ने की निजात कार्यक्रम की सराहना

राजनांदगांव, 21 मई। पुलिस प्रशासन एवं कस्तूरबा महिला मंडल के तत्वावधान में गत् दिनों कस्तूरबा भवन में आयोजित निजात कार्यक्रम में शहर के धर्म गुरुओं का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर डॉ. पुखराज बाफना, अंत्यावसायी वित्त विकास निगम अध्यक्ष धनेश पटिला, वरिष्ठ भाजपा नेता लीलाराम भोजवानी, किसान नेता अशोक चौधरी सहित एसपी संतोष सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेशा चौबे, उप पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा, कस्तूरबा महिला मंडल अध्यक्ष शारदा तिवारी की उपस्थिति में गायत्री परिवार के सम्मानित धर्म गुरू देवशरण, गुरूद्वारा के ज्ञानी राजवीर सिंह, चर्च के फादर फ्रांसीस व फादर विल्सन तथा हन्फी मस्जिद गोलबाजार के मोअज्जम का एसपी सिंह के निर्देशन में अवैध नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान निजात कार्यकम की प्रशंसा की।

कस्तूरबा महिला मंडल की अध्यक्ष शारदा तिवारी ने सम्मानित धर्मगुरुओं को अपने धर्मों के प्रदेश के माध्यम से लोगों को नशे के प्रति जनजागृति लाने के लिए आग्रह किया। इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार  स्व. शरद कोठारी को याद किया गया व उसकी स्मृति में शैलेन्द्र कोठारी का सम्मान किया गया। स्व. कोठारी के सम्मान में प्रदत्त स्मृति चिन्ह को उनकी धर्मपत्नी श्रीमती शीला कोठारी को दिए जाने पर श्रीमती कोठारी ने शारदा तिवारी को कस्तूरबा का आधार स्तंभ बताया।

इस दौरान कस्तूरबा महिला मंडल की संरक्षक सरस्वती माहेश्वरी, कार्यकारी अध्यक्ष कंचन, बसुधा  फाउंडेशन की अध्यक्ष वर्षा अग्रवाल, आराधना मंच की अलका जानी आदि महिलाओं की उपस्थिति में डॉ. पुखराज बाफना ने पुलिस प्रशासन द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे कार्यक्रम की सराहना की।

इस दौरान अन्य अतिथियों ने भी अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में पूर्णिमा साहू, कांती मौर्य, अनुराधा लोहिया,चम्पा गुप्ता, तृप्ती चैतवानी, शोभारानी चौरसिया, जनकबाई गुप्ता, विकास, ए. वर्मा, सीताराम वैष्णव  सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन शारदा तिवारी व आभार प्रदर्शन आशा गुप्ता ने किया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news