सरगुजा

जिपं उपाध्यक्ष ने पोलिंग बूथों में चौपाल लगाकर सुनी समस्याएं, त्वरित निराकरण का आश्वासन
21-May-2022 9:25 PM
जिपं उपाध्यक्ष ने पोलिंग बूथों में चौपाल लगाकर सुनी समस्याएं, त्वरित निराकरण का आश्वासन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
लखनपुर,21 मई।
जिपं उपाध्यक्ष ने पोलिंग बूथों में चौपाल लगाकर समस्याएं सुनी और त्वरित निराकरण का आश्वासन दिया।

सरगुजा जिला पंचायत उपाध्यक्ष व रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन आदित्येश्वर शरण सिंह देव कांग्रेस जनप्रतिनिधियों के साथ 20 मई को अंबिकापुर विधानसभा के क्षेत्र के लखनपुर ब्लाक के ग्राम बिनकरा रजपुरीकला गुमगरा पुहपुटरा सहित अन्य पोलिंग बूथ केंद्रों में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से मुलाकात करते हुए उनकी समस्याएं सुन त्वरित निराकरण करने का आश्वासन दिया। इस दौरान पोलिंग बूथ के कांग्रेस पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं के द्वारा पुष्प गुच्छ देकर जिला पंचायत उपाध्यक्ष व रेडक्रास सोसाइटी चेयरमैन आदित्येश्वर शरण सिंहदेव का स्वागत किया।

पोलिंग बूथ के कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर यूथ कांग्रेस चुनाव सहित आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा किया गया।

इस दौरान उनके साथ विधायक प्रतिनिधि व कांग्रेसी प्रदेश सदस्य विक्रमादित्य सिंहदेव,लखनपुर जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कृपाशंकर गुप्ता, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र सिंहदेव, शराफत अलि , इरशाद खान, उपसरपंच सत्येंद्र राय,राम सुजान द्विवेदी, अमित बारी, अमित शर्मा,प्रकाश ठाकुर मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news