सरगुजा

कांग्रेसियों ने राजीव गांधी एवं यूएस सिंह देव को किया नमन
21-May-2022 9:42 PM
कांग्रेसियों ने राजीव गांधी एवं यूएस सिंह देव को किया नमन

अम्बिकापुर, 21 मई। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी एवं पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष और सहकारिता के पुरोधा राजा यूएस सिंह देव की पुण्यतिथि पर कांग्रेस परिवार ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया।

स्वास्थ्य एवं पंचायत मंत्री टी एस सिंह देव, लुंड्रा विधायक डॉ. प्रीतम राम, औषधीय पादप बोर्ड अध्यक्ष बाल कृष्ण पाठक सहित कांग्रेसजनों ने राजीव भवन में स्व. राजीव गांधी एवं स्व. यू एस सिंह देव के छाया चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

 स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव ने राजीव गांधी की सोच और देश की एकता और अखंडता के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विषम परिस्थिति में अचानक राजनीति में आने के बाद राजीव गांधी ने देश को नई दिशा दी। दूरसंचार, टेलीविजन के साथ कम्प्यूटर और इंटरनेट क्रांति के लिए आज भी उन्हें याद किया जाता है। राजीव गांधी में देश की राजनीति में उच्च प्रतिमान स्थापित किया।

श्री सिंहदेव ने राजा स्व यूएस सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सरगुज़ा में सहकारिता और कृषि के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया और युवाओं को उनसे प्रेरणा लेने की बात कही।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष डॉ जेपी श्रीवास्तव,प्रदेश महामंत्री द्वितेंद्र मिश्रा,महापौर डॉ अजय तिर्की,जिला पंचायत अध्यक्ष मधु सिंह,जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंह देव,शहर कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, ग्रामीण अध्यक्ष बंटी शर्मा,अरविंद सिंह गप्पू,मो इस्लाम, संध्या रवानी,मधु दीक्षित,बलराम यादव आदि उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news