दन्तेवाड़ा

दंतेवाड़ा के किसानों को मिले 17 करोड़ 80 लाख
21-May-2022 10:24 PM
दंतेवाड़ा के किसानों को मिले 17 करोड़ 80 लाख

दंतेवाड़ा, 21 मई। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा राज्य के 26 लाख 68 हजार से अधिक किसानों, भूमिहीन कृषि मजदूरों, पशुपालकों और गौठानों से जुड़ी समूह की महिलाओं को 1804.50 करोड़ रुपये की राशि का सीधे उनके बैंक खाते में अंतरण की गई। इसी तारतम्य में दंतेवाड़ा जिले के 11 हजार 370 किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, गोधन न्याय योजना अंतर्गत पहली किस्त के रूप में 17 करोड़ 80 लाख 42 हजार की राशि अंतरित की गई।

जिले के संयुक्त जिला कार्यालय के डंकनी सभा कक्ष में वर्चुअल रूप से आयोजित इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ मछुआरा कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एम.आर.निषाद, औषधि पादप बोर्ड उपाध्यक्ष छबिन्द्र कर्मा, जिला पंचायत सदस्य सुलोचना कर्मा, जनप्रतिनिधि और कलेक्टर दीपक सोनी प्रमुख रूप से मौजूद थे।

धान फसल हेतु प्रति एकड़ की दर से 9 हजार रूपये प्रति एकड़ की दर से 16 करोड़ 97 लाख 93 हजार रुपये, राजस्व ग्रामों में अन्य फसल हेतु 9 हजार रुपये प्रति एकड़ की दर से 57 लाख 85 हजार रूपये, वन ग्राम/वन पट्टा में अन्य फसलों हेतु 9 हजार रुपये प्रति एकड़ की दर से 20 लाख 35 हजार रुपये, राजस्व ग्रामों में धान के बदले अन्य फसल हेतु 10 हजार रूपये प्रति एकड़ की दर से किसानों के खाते में अंतरित की गई।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news