गरियाबंद

ओडिशा में दो को गोली मारकर भागा, छग के देवभोग में बंदी
22-May-2022 12:01 PM
ओडिशा में दो को गोली मारकर भागा, छग के देवभोग में बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबंद, 22 मई।
ओडिशा में दो को गोली मारकर भागने के बाद छग के देवभोग थाना अंतर्गत ओडिशा सीमा में पिस्टल दिखाकर डराने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देवभोग थाना अंतर्गत ओडिशा सीमा पर पिस्टल दिखाकर डराने वाला व्यक्ति को पुलिस ने आम्र्स एक्ट का अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया है। आरोपी ओडिशा के सीनापाली के दो व्यक्तियों पर आपसी रंजिश के चलते गोली मार कर भागा हुआ था।

मुखबिर से सूचना मिली कि खुटगांव नाका के पहले निहार रंजन पाणीग्रही ऊर्फ राजा नाम का व्यक्ति द्वारा अपने कार क्रमांक ओडी 26 डी 9123 में बैठकर पिस्टल रखकर आने जाने वाले लोगों डरा रहा है, जिस पर जिला स्पेशल टीम के साथ देवभोग पुलिस मौके स्थल पहुंच घेराबन्दी कर धर दबोचा। जहां पूछने पर अपना नाम निहार रंजन पाणीग्रही ऊर्फ राजा निवासी ब्राह्मणपारा थाना सीनापानी जिला नुआपाड़ा ओडिशा का रहने वाला बताया कि उसके कब्जे से ऑटोमैटिक पिस्टल कोई वैध दस्तावेज नहीं पाया गया, जिस पर कार्रवाई करते हुए विवेचना में लिया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news