राजनांदगांव

कवर्धा-नांदगांव के 32 हाजियों को मिला प्रशिक्षण
22-May-2022 4:13 PM
कवर्धा-नांदगांव के 32 हाजियों को मिला प्रशिक्षण

  एबीस ग्रीन्स हॉल में हज के अरकान-नियमों की दी जानकारी  
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 22 मई।
छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी  द्वारा राजनंादगांव-कवर्धा जिले के 32 हाजियों को हज यात्रा से पूर्व रविवार को एक दिनी प्रशिक्षण में यात्रा के नियमों और अरकान की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में महापौर हेमा देशमुख, अल्प संख्यक आयोग सदस्य हफीज खान, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री शाहिद भाई अन्य लोग मंच पर आसीन थे। राज्य हज कमेटी की सदस्य डॉ. रूबीना अल्वी समेत कमेटी के अन्य पदाधिकारी इस मौके पर उपस्थित रहे। वर्ष 2022 के लिए समूचे छत्तीसगढ़ से 431 लोगों का हज यात्रा के लिए चयन किया गया है। इसी कड़ी में यात्रा के संबंध में कमेटी द्वारा स्थानीय एबीस ग्रीन हाल में राजनंादगांव और कवर्धा के हज यात्रियों का प्रशिक्षण रखा गया। एक दिनी कार्यशाला में यात्रा के नियम एवं कानून के संबंध में जानकारी दी गई।

हाजियों को ट्रेनिंग देने के लिए हज कमेटी के प्राप्त प्रशिक्षणकर्ताओं ने हज की प्रक्रिया के पूरे अरकान-नियम व अन्य जानकारियों से रूबरू कराया। इस संंबंध में हज कमेटी की सदस्य डॉ. अल्वी ने बताया कि यह काफी खुशी का विषय है कि इस साल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व हज कमेटी के चेयरमेन असलम खान के प्रयासों से प्रदेश में जितने भी हज जाने के आवेदन आए उसमें सभी 431 का चयन किया गया। मुस्लिम समाज ने इसके लिए मुख्यमंत्री एवं अन्य पदाधिकारियों का तहेदिल से शुक्रिया अदा किया है। इस बीच रविवार को हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम में अंजुम अल्वी, रईस अहमद शकील, अमीन हुद्दा समेत दोनों जिले के हाजियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news