बलरामपुर

आदित्येश्वर ने युकां का अधिक से अधिक सदस्य बनाने का किया आह्वान
22-May-2022 8:54 PM
आदित्येश्वर ने युकां का अधिक से अधिक सदस्य बनाने का किया आह्वान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रामानुजगंज, 22 मई।
युवा कांग्रेस संगठन चुनाव के मध्य नजर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने जिला पंचायत सरगुजा के उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंह देव अपने संक्षिप्त प्रवास में रामानुजगंज लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह पहुंचे। जहां उन्होंने कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर युवक कांग्रेस का अधिक से अधिक सदस्य बनाए जाने का आह्वान किया। पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोपाल प्रसाद गुप्ता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मधु गुप्ता वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय गुप्ता संतोष गुप्ता अरविंद दुबे एनएसयूआई के राष्ट्रीय संयोजक प्रतीक सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस एवंयुवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर आदी बाबा ने कहा कि 12 मई से 12 जून तक सदस्यता अभियान चल रहा है उसी का एक हिस्सा है संगठन चुनाव जिसमें हमारे वे साथी भाग ले रहे हैं जो लंबे समय से संगठन का काम कर रहे थे एवं मुश्किल समय में खड़े थे। एक परिवारिक माहौल में चुनाव स्वच्छ प्रतिस्पर्धा के साथ संपन्न हो इसके लिए हम सब प्रयास कर रहे हैं। आदि बाबा ने युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं से वन टू वन मुलाकात भी किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news