महासमुन्द

आंतकवाद विरोध दिवस के रूप में मनी राजीव पुण्यतिथि
23-May-2022 2:50 PM
आंतकवाद विरोध दिवस के रूप में मनी राजीव पुण्यतिथि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 23 मई।
भारत रत्न राजीव गांधी की 31वीं पुण्यतिथि आंतकवाद विरोध दिवस के रूप में स्थानीय कांग्रेस भवन में मनाई गई।
इस अवसर पर उपस्थित काग्रेसजनों ने कहा कि श्री गांधी ने युवाओं को देश के प्रति भागीदार बनाने के लिए 18 वर्ष में ही मत देने का अधिकार दिया। राजीव गांधी के कुशल नेतृत्व में राष्ट्र ने प्रत्येक क्षेत्रों में आर्थिक, सामाजिक, राजनैतिक, आधुनिकीकरण, वैज्ञानिक टेक्नोलाजी या विदेश नीति नई उपलब्धियां पाई है। कांग्रेसजनों ने कहा कि राजीव देश को आधुनिकीकरण का विस्तार गांव तक करना चाहते थे। इस कारण पंचायती राज के प्रबल समर्थक रहे। वे पंचायती राज के माध्यम से प्रजातंत्र की नीव मजबूत करना चाहते थे। इस अवसर पर समस्त कांग्रेसियों ने आतंकवाद के विरोध में शपथ लिया।

इस दौरान विधायक एवं संसदीय सचिव विनोद सेवानलाल चंद्राकर, डा रश्मि चंद्राकर जिलाध्यक्ष, दाऊलाल चंद्राकर, संजय शर्मा, शहर अध्यक्ष खिलावन बघेल, ढेलू निषाद, कृष्णा चंद्राकर उपाध्यक्ष नपा, सोमेश दवे, गुरमीत चावला, सुरेश द्विवेदी, गौरव चंद्राकर, डा. तरुण साहू, लक्ष्मी देवांगन, कविता तिवारी, ममता चंद्राकर, सेवन लाल चंद्राकर, डा केके जैन,प्रदीप चंद्राकर, एल्डरमैन सुनील चंद्राकर, जावेद चौहान, लखन लाल चंद्राकार, राजेंद्र चंद्राकर, हर्षित चंद्राकर, वीरेंद्र चंद्राकर, लोकेश चंदन साहू, बसंत चंद्राकर, मनोहर ठाकुर, भरत बुंदेला, विनोद युगर, सतीश कन्नौजे, जाकिर रजा, दिनेश दुबे, चंद्रेश साहू, समीर चौहान उपस्थित थे। सभी ने स्व. राजीव गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित की।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news